×

Home | खुलासा

tag : खुलासा

मणप्पुरम फाइनेंस... गोल्ड घोटाला... डबरा के लॉकर में बदल दिया सोना

मणप्पुरम फाइनेंस... गोल्ड घोटाला... डबरा के लॉकर में बदल दिया सोना

मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की डबरा (ग्वालियर) शाखा में बड़ा गोल्ड घोटाला उजागर हुआ है। कंपनी की आंतरिक आडिट में खुलासा हुआ कि 26 ग्राहकों का 4 किलो 380 ग्राम असली सोना नकली सोने से बदल दिया गया। घोटाले की कुल राशि 4.5 करोड़ आंकी गई है। घोटाला उस समय सामने आया जब ग्राहक रामवीर करन पत्नी के जेवर लेने पहुंचे।

Sep 26, 20251:42 PM

मध्यप्रदेश... राशन कार्ड से हटाए गए 24 लाख अपात्र... खा रहे थे मुफ्त की रोटी

मध्यप्रदेश... राशन कार्ड से हटाए गए 24 लाख अपात्र... खा रहे थे मुफ्त की रोटी

मध्यप्रदेश में मुफ्त राशन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग द्वारा कराई गई केवाईसी और बायोमेट्रिक जांच के बाद सामने आया कि 24 लाख लोग ऐसे थे, जो योजना के लिए पात्र नहीं थे, फिर भी सालों से फ्री राशन ले रहे थे। इन अपात्र लोगों को सूची से हटा दिया गया है। वहीं, 7.5 लाख नए हितग्राहियों का नाम जोड़ा गया है।

Sep 23, 202512:28 PM

आतंकवादी हाफिज से मिलने के बाद मनमोहन सिंह ने की थी मेरी सराहना

आतंकवादी हाफिज से मिलने के बाद मनमोहन सिंह ने की थी मेरी सराहना

जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के आतंकवादी यासिन मलिक ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक हलफनामे में सनसनीखेज दावा किया है। इससे देशभर में सियासी उबाल देखा जा रहा है। यासीन मलिक टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

Sep 19, 20251:09 PM

तेलंगाना के छात्र की अमेरिक पुलिस ने की हत्या... मारी चार गोली

तेलंगाना के छात्र की अमेरिक पुलिस ने की हत्या... मारी चार गोली

अमेरिका के कैलिफोर्निया में पुलिस ने एक 32 वर्षीय भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। युवक पर अपने रूममेट को चाकू मारने का आरोप है। घटना तीन सितंबर की है, लेकिन मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दो हफ्ते बाद 18 सितंबर को हुई है। पहचान नहीं हो पाने के कारण युवक का शव एक अस्पताल में रखा हुआ है।

Sep 19, 202511:00 AM

राहुल बोले- चुनाव आयुक्त चोरी करवा रहे वोट... आयोग ने कहा- आरोप आधारहीन

राहुल बोले- चुनाव आयुक्त चोरी करवा रहे वोट... आयोग ने कहा- आरोप आधारहीन

राहुल गांधी ने कहा- सबसे पहले, यह हाइड्रोजन बम नहीं है। हाइड्रोजन बम आने वाला है। यह इस देश के युवाओं को यह दिखाने और स्थापित करने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट किया है।

Sep 18, 202512:23 PM

डिप्टी सेक्रेटरी की मौत... बीएमडब्ल्यू से टक्कर मारने वाली महिला गिरफ्तार

डिप्टी सेक्रेटरी की मौत... बीएमडब्ल्यू से टक्कर मारने वाली महिला गिरफ्तार

दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से हुई वित्त मंत्रालय के उपसचिव नवजोत सिंह की मौत के मामले में 24 घंटे बाद आरोपी महिला गगनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम निवासी आरोपी महिला गगनप्रीत को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। भीषण बीएमडब्ल्यू हादसे को लेकर दायर एफआईआर में कई अहम खुलासे हुए हैं।

Sep 15, 20253:16 PM

सोम डिस्टलरी... 50 करोड़ की टैक्स चोरी... सिर्फ 14 करोड़ किए सरेंडर 

सोम डिस्टलरी... 50 करोड़ की टैक्स चोरी... सिर्फ 14 करोड़ किए सरेंडर 

भोपाल और रायसेन में सोम डिस्टलरी के पांच ठिकानों पर सेंट्रल एक्साइज विभाग ने छापेमारी की। जहां दावा किया जा रहा है कि टैक्स चोरी का आंकड़ा 50 करोड़ तक जा सकता है। इसी बीच कंपनी ने 14 करोड़ रुपए सरेंडर किए हैं। उक्त छापेमार कार्रवाई से राजधानी भोपाल में हड़कंप मच गया है।

Sep 12, 20252:46 PM

पांच साल में बीसीसीआई ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

पांच साल में बीसीसीआई ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बैंक बैलेंस 20,686 करोड़ हो गया है। दावा किया जा रहा है कि पिछले पांच साल में बोर्ड ने 14,627 करोड़ कमाए। अकेले पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में  4,193 करोड़ कमाए। यह जानकारी राज्य क्रिकेट संघों के साथ साझा की गई वित्तीय रिपोर्ट में सामने आई है। इससे बोर्ड के कर्ताधर्ता काफी गदगद नजर आ रहे हैं।

Sep 07, 202511:48 AM

साइंस हाउस ग्रुप में छापा... अब तक 250 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, और बढ़ेगी राशि

साइंस हाउस ग्रुप में छापा... अब तक 250 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, और बढ़ेगी राशि

राजधानी भोपाल समेत इंदौर और मुंबई में आयकर विभाग ने बड़ी छापामारी की। साइंस हाउस ग्रुप और मेडिकल उपकरणों के कारोबार से जुड़े राजेश गुप्ता पर शिकंजा कसता जा रहा है। तीन दिन से जारी जांच में करोड़ों की टैक्स चोरी और फर्जी सप्लाई का मामला उजागर हुआ है।

Sep 04, 202512:00 PM