एमएनएस के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को मातोश्री पहुंचकर अपने भाई और शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। यह मुलाकात उद्धव के जन्मदिन के मौके पर की गई है, लेकिन इसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। आखिरी बार 13 साल पहले राज ठाकरे मातोश्री गए थे।

एमएनएस के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को मातोश्री पहुंचकर अपने भाई और शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। यह मुलाकात उद्धव के जन्मदिन के मौके पर की गई है, लेकिन इसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। आखिरी बार 13 साल पहले राज ठाकरे मातोश्री गए थे। दरअसल, महाराष्ट्र की राजनीति में रोज एक नई हलचल देखने को मिल रही है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे करीब 13 साल बाद अपने चचेरे भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर पहुंचे। राज ठाकरे अपने चचेरे भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई स्थित ठाकरे परिवार के आलीशान आवास मातोश्री पहुंचे। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। साल 2012 में राज ठाकरे आखिरी बार इस आवास में आए थे, उस दौरान बालासाहेब ठाकरे का निधन हुआ था। राज ठाकरे के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता बाला नंदगांवकर और नितिन सरदेसाई भी मातोश्री पहुंचे। इस दौरान सभी ने उद्धव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ठाकरे ब्रदर्स ने एक साथ मातोश्री के अंदर बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर के साथ एक तस्वीर खिंचवाई। इसके अलावा एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उद्धव अपने परिवार के साथ जन्मदिन का केक काटते हैं। शिवसेना के कई नेता इस वीडियो में नजर आ रहे हैं। हालांकि, सामने आई इस वीडियो क्लिप में राज ठाकरे नजर नहीं आते हैं।
गौरतलब है कि इसी साल मुंबई में बीएमसी चुनाव होने को है। इससे पहले ठाकरे ब्रदर्स के बीच बढ़ती इन करीबीयों से संकेत मिल रहे हैं कि दोनों भाई इस चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले शिवसेना के यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र की जनता चाहती है कि दोनों भाई एक साथ मिलकर चुनाव लड़ें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।