नवनीत राणा का कहना है कि मैं यह बहुत साफ-साफ कह रही हूं, एक मौलाना है या कोई और... भगवान जाने कौन हैं, लेकिन वह खुलेआम कहता है कि उसकी चार पत्नियां और 19 बच्चे हैं। वह यह भी कहता है कि वह दुखी है क्योंकि उसे 35 बच्चे चाहिए थे।

नवनीत राणा।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र की भाजपा नेता नवनीत राणा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए हिंदुओं को 3-4 बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने विशेष समुदाय पर निशाना साधते हुए यह तक कह दिया कि हिंदुओं को ज्यादा बच्चे इसलिए करने चाहिए जिससे उनकी साजिशों का सामना किया जा सके, जो यह सोचते हैं कि ज्यादा बच्चे पैदा कर भारत को पाकिस्तान बना देंगे। हालांकि नवनीत राणा के इस बयान का पुरजोर विरोध हो रहा है। विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर है। आम जनता भी नवनीत राणा की आलोचना कर रही है। नवनीत राणा ने दावा किया है कि उन्होंने यह बयान इसलिए दिया, क्योंकि उन्होंने किसी मौलाना को ऐसा कहते सुना था।
19 बच्चे होने के बाद भी खुश नहीं था
नवनीत राणा का कहना है कि मैं यह बहुत साफ-साफ कह रही हूं, एक मौलाना है या कोई और... भगवान जाने कौन हैं, लेकिन वह खुलेआम कहता है कि उसकी चार पत्नियां और 19 बच्चे हैं। वह यह भी कहता है कि वह दुखी है क्योंकि उसे 35 बच्चे चाहिए थे। वह कहता है कि उसे 35 बच्चे न होने पर शर्म आती है।
हम एक बच्चे में खुश क्यों हैं...
भाजपा नेत्री ने कहा- मैं सभी हिंदुओं से कहना चाहती हूं कि अगर वे ऐसा बोल सकते हैं, तो हम हिंदुओं को भी कम से कम तीन या चार बच्चे पैदा करने चाहिए। वे हिंदुस्तान में पैदा होते हैं, लेकिन ज्यादा बच्चे पैदा करके इस देश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं। हम सिर्फ एक बच्चे से खुश क्यों हैं? हमें भी तीन या चार बच्चे पैदा करने चाहिए।
उद्धव ठाकरे बेबसी का पर्याय
नवनीत राणा ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की खबरों के बीच कहा, उद्धव ठाकरे बेबसी का पर्याय बन गए हैं। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के लिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए बाहर नहीं निकाला। अगर कोई उद्धव ठाकरे के साथ जुड़ता भी है, तो उसका प्रदर्शन स्थानीय निकाय चुनाव से भी बदतर होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।