मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट देर शाम जारी कर दिया गया है। 110 पदों के लिए यह रिजल्ट 87:13 प्रतिशत के फॉर्मूले के आधार पर जारी किया गया है। खास यह है कि डिप्टी कलेक्टर के 13 पदों में से 5 पर लड़कियों का चयन हुआ है।

मध्यप्रदेश के श्योपुर के देवांशु शिवहरे ने पहला स्थान प्राप्त कर परीक्षा में टॉप किया है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट देर शाम जारी कर दिया गया है। 110 पदों के लिए यह रिजल्ट 87:13 प्रतिशत के फॉर्मूले के आधार पर जारी किया गया है। खास यह है कि डिप्टी कलेक्टर के 13 पदों में से 5 पर लड़कियों का चयन हुआ है। जो उम्मीदवार एमपीपीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, अब वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एमपीपीएससी की ओर से फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। साथ ही मध्यप्रदेश के श्योपुर के देवांशु शिवहरे ने पहला स्थान प्राप्त कर परीक्षा में टॉप किया है। परीक्षा में दूसरा स्थान ऋषव अवस्थी और तीसरा स्थान अंकित ने प्राप्त किया है।

सागर जिले के देवरी के रहने वाले ऋषभ अवस्थी को दूसरा स्थान मिला, उन्हें कुल 945.50 अंक प्राप्त हुए।

एमपीपीएससी की टॉपर लिस्ट में इंदौर की हर्षिता दवे 5वें क्रम में है। साथ ही महिला कैटेगरी में टॉप पर हैं। वह महज 22 साल की हैं। हर्षिता दवे 893.75 अंक हासिल करके महिला अनारक्षित श्रेणी में टॉप रही हैं।
खास बात यह है कि डीएसपी के 19 पदों में से 6 पर लड़कियों ने बाजी मारी है। मुख्य परीक्षा 21 से 26 अक्टूबर 2024 तक आयोजित की थी। रिजल्ट 6 मार्च को जारी किया गया था। 110 पदों में 87 फीसदी हिस्से में 102 पद रखे गए हैं, जबकि 8 पद 13 प्रतिशत हिस्से में हैं। 339 अभ्यर्थी इंटरव्यू में बैठे थे।
पीएससी ने 2022 की राज्य सेवा परीक्षा की चयन सूची इसी साल फरवरी में जारी की थी। वह परीक्षा 457 पदों के लिए हुई थी। वहीं, 229 पदों के लिए हुई राज्य सेवा परीक्षा 2023 की चयन सूची अभी होल्ड पर है। इंटरव्यू हो चुके हैं, लेकिन कोर्ट में सुनवाई के कारण फिलहाल चयन सूची रुकी हुई है।
श्योपुर के देवांशु ने इंदौर में इंजीनियरिंग करते वक्त सीनियर की सफलता से प्रेरणा ली। एमपीपीएससी की तैयारी शुरू की और 2022 में पहले प्रयास में कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर बने। अगले प्रयास में इंटरव्यू नहीं निकाल पाए, लेकिन हार नहीं मानी। गुना में जॉइनिंग के बाद इंटरव्यू की तैयारी के लिए कोचिंग ली।

भोपाल के गिरराज परिहार के किसान बेटे हैं। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर बनकर सपना साकार किया। जेल प्रहरी व फिर साइबर सेल में कॉन्स्टेबल रहते हुए 9 साल तक पढ़ाई जारी रखी। ड्यूटी के साथ सेल्फ स्टडी करते रहे। 2022 में एडीई बने और अब डिप्टी कलेक्टर।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।