नासिक के टीसीएस बीपीओ में सामने आए धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के मामले में बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस पूरे केस में सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वह है एचआर मैनेजर निदा खान। कुछ पीड़ितों का कहना है कि यह सलाह नहीं, बल्कि दबाव होता था। एक महिला कर्मचारी ने बताया कि वह बताती थी कि बुर्का कैसे पहना जाता है।

धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के मामले में बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं।
नासिक। स्टार समाचार वेब
नासिक के टीसीएस बीपीओ में सामने आए धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के मामले में बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस पूरे केस में सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वह है एचआर मैनेजर निदा खान। साथी कर्मचारी उसे दबंग मैम कहकर बुलाते थे और बताया जा रहा है कि आफिस के अंदर उसका प्रभाव इतना था कि सभी उससे डरते थे। एफआईआर में दर्ज आरोपों के अनुसार, निदा खान केवल एचआर की भूमिका तक सीमित नहीं थी। वह उन टीम लीडर्स के साथ खड़ी नजर आती थी, जिन पर महिला कर्मचारियों के उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप हैं। वह महिलाओं को इस्लामी परंपराओं के अनुसार कपड़े पहनने और रीति-रिवाजों का पालन करने के तरीके बताती थी और उन पर दवाब बनाती थी। कुछ पीड़ितों का कहना है कि यह सलाह नहीं, बल्कि दबाव होता था। एक महिला कर्मचारी ने बताया कि वह बताती थी कि बुर्का कैसे पहना जाता है।
नासिक में नौ एफआईआर दर्ज
नासिक में दर्ज नौ एफआईआर में पहली ही शिकायत में निदा खान का नाम सामने आया था। इन मामलों में आरोप है कि एक संगठित समूह ने महिला कर्मचारियों को निशाना बनाया। उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और धार्मिक रूप से दबाव बनाया गया। एक पुरुष कर्मचारी ने भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आॅफिस के अंदर धार्मिक उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप लगाया है।
ज्यादा परेशान किया जाता था
पुलिस जांच के अनुसार, सात पुरुष आरोपी एक समूह की तरह काम कर रहे थे। ये सभी कंपनी में जिम्मेदार पदों पर थे और अपने पद का इस्तेमाल कर कर्मचारियों पर दबाव बनाते थे। महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें घूरा जाता था, छुआ जाता था और उनके निजी जीवन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती थीं। विरोध करने पर उन्हें और ज्यादा परेशान किया जाता था।
जब बोली निदा- ऐसी बातें तो होती रहती हैं...
इस पूरे मामले में एचआर की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के मुताबिक, एक महिला अधिकारी ने पीड़िता को शिकायत दर्ज करने से मना भी किया और कहा कि ऐसी बातें होती रहती हैं। आरोप है कि इस रवैये के कारण कई मामलों में कार्रवाई नहीं हो सकी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था, जिसके जरिए कर्मचारियों को टारगेट किया जाता था। पीड़ितों का कहना है कि इस ग्रुप में भी निदा खान शामिल थी।
शादी का झांसा देकर संबंध बनाया
एफआईआर के मुताबिक, कुछ मामलों में कर्मचारियों को जबरन नमाज पढ़ने, मांसाहारी भोजन करने और धार्मिक प्रतीकों को अपनाने के लिए दबाव डाला गया। एक पीड़ित ने बताया कि उसे टोपी पहनाकर नमाज पढ़वाई गई और उसकी फोटो भी ली गई। महिला कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न के कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। इनमें छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियां, जबरन नजदीकी बनाने की कोशिश और निजी जीवन पर टिप्पणी शामिल हैं। कुछ मामलों में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप भी लगे हैं।
आठ की गिरफ्तारी, निदा फरार
पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सात पुरुष और एक महिला आॅपरेशंस मैनेजर शामिल हैं। निदा खान अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। साथ ही एसआईडी, एटीएस और एनआईए जैसी एजेंसियों से भी संपर्क किया गया है, ताकि यह जांच की जा सके कि कहीं इस मामले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या फंडिंग तो नहीं है।
कंपनी भी कर रही मामले की जांच
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस पूरे मामले को गंभीर और चिंताजनक बताया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि तथ्यों की पूरी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शुरुआत में एक ही शिकायत सामने आई थी, लेकिन बाद में काउंसलिंग और भरोसा दिलाने के बाद अन्य पीड़ित भी सामने आए। इसके बाद एक के बाद एक नौ एफआईआर दर्ज की गईं। इस पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी निदा खान मानी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।
चैट रिकवर करने की कोशिश
खबर है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार महिला कांस्टेबलों को हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में गुप्त रूप से तैनात किया, ताकि वो कैंपस के अंदर की गतिविधियों पर नजर रख सकें। एचआर एग्जीक्यूटिव निदा खान असली ब्रेनवॉश कर रही थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या आरोपियों को देश से बाहर से भी फंडिंग मिल रही थी। एसआईटी ये भी जांच कर रही है कि क्या मुख्य आरोपी ऌफ एग्जीक्यूटिव निदा खान का मुस्लिम कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में कोई खास पैटर्न था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को वर्चुअली संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि हिंदी का किसी भी अन्य भारतीय भाषा के साथ कोई मुकाबला या प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विविधता देश की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक भाषा अपने साथ एक समृद्ध इतिहास, लोक परंपराएं और संस्कृति समेटे हुए है।
देश के कई राज्यों में आफत की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में हो रहे भूस्खलन से स्थिति गंभीर है। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बारिश ने भारी तबाही मचाई है।
राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत हुई है। शहरी स्थानीय निकाय की जिन 309 सीटों के नतीजे घोषित किए गए हैं उनमें से भाजपा ने 163 सीटें, कांग्रेस ने 103 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 43 सीटें जीती हैं। इन चुनावों में प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल थे।
गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें डीयू छात्रा आकृति चौधरी को 5 लाख मुआवजा देने को कहा गया था।
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वैश्विक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपसी सहयोग पर जोर दिया।
देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस सम्मेलन के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। अंतिम दिन की बैठकों से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है।
BRICS शिखर सम्मेलन के साझा बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। साथ ही, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।