अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हाल ही में फोन पर अहम बातचीत हुई है। इस बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक या दो ठिकानों को निशाना बनाना अभी बाकी है।

ट्रम्प बोले- ईरान के 1-2 ठिकाने उड़ाने बाकी
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हाल ही में फोन पर अहम बातचीत हुई है। इस बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक या दो ठिकानों को निशाना बनाना अभी बाकी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉशिंगटन ने खाड़ी देशों को ईरान पर होने वाले संभावित नए हमलों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। ये सैन्य कार्रवाई 4 नवंबर से शुरू हो सकती है, जो अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के ठीक अगले दिन की तारीख है। वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों के प्रचार में पूरी तरह व्यस्त हैं।
सैन्य कार्रवाई की इस तारीख को आगे बढ़ाया
ईरान के साथ चल रहा संघर्ष और अमेरिका में लगातार बढ़ती ईंधन की कीमतें रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं। चुनाव के अंतिम दिनों में पार्टी के समर्थन को मजबूत करने के उद्देश्य से अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की इस तारीख को आगे बढ़ाया है। ईरान भी अमेरिकी चुनावों से पहले कूटनीतिक बातचीत को जानबूझकर लंबा खींच रहा है ताकि स्थिति को टाला जा सके।
सैन्य तैयारियों को किया अधिक मजबूत
तनाव को देखते हुए अमेरिका और इजराइल ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य तैयारियों को और अधिक मजबूत कर लिया है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में क्षेत्र में हवाई सुरक्षा प्रणालियों, गोला-बारूद और सैन्य उपकरणों की तैनाती में भारी वृद्धि की गई है। साथ ही, संभावित ईरानी हमलों के खतरे को भांपते हुए सैनिकों और साजो-सामान को सुरक्षित ठिकानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला रखा
पिछले सप्ताह अमेरिका के 10 सैन्य मालवाहक विमान जरूरी रक्षा उपकरणों के साथ इजराइल पहुंचे थे, जिनका उद्देश्य क्षेत्र में अमेरिकी और सहयोगी ठिकानों की सुरक्षा करना है। दूसरी ओर, कूटनीतिक और सैन्य मोर्चे पर दोनों तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प बातचीत के माध्यम से मामले को सुलझाना चाहते हैं। हालांकि जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला रखा गया है। इसके विपरीत, ईरान ने भी किसी भी संभावित हमले का कड़ा जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हाल ही में फोन पर अहम बातचीत हुई है। इस बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक या दो ठिकानों को निशाना बनाना अभी बाकी है।
नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में अचानक हुई भारी बर्फबारी के बाद छह भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर सामने आई है। लापता होने वालों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। ये सभी पर्यटक नेपाल की सबसे खूबसूरत और गहरी झीलों में से एक, शे-फोक्सुंडो झील की ट्रेकिंग पर निकले थे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अटलांटा में कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद से मुलाकात की। इस दौरान जी-20 की बैठक के इतर पीएम नरेंद्र मोदी की दिसंबर में प्रस्तावित कनाडा यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई।
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से ठीक चार दिन पहले सर्वे में डेमोक्रेट्स को बढ़त मिलती दिख रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने दो रैलियां रद्द कर टेलीफोन कैंपेन चुना है, वहीं अलास्का में नाम के भ्रम को लेकर कानूनी विवाद गहरा गया है।
रणनीतिक होर्मुज जलमार्ग में एक तेल टैंकर पर विस्फोटक उपकरणों से हमला हुआ है। UKMTO और ईरानी सेना के बयानों में भारी अंतर सामने आया है। पढ़ें इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट।
इजराइल में हालिया आम चुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण देश में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है। इस बीच, विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने सरकार गठन की कवायद तेज करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है।
ब्राजील के चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के चुपचाप अमेरिका जाने की पूरी कहानी, चुनावी धांधली के आरोप और राजनीतिक ड्रामे की विस्तृत टिप्पणी।
इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड को अंडालूसिया से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
इजराइल में संसदीय चुनाव के मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव पूर्व आए ओपिनियन पोल्स में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार की संभावना जताई गई थी, लेकिन रुझानों में उनका गठबंधन बढ़त बनाए हुए है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह