कनाडा में एक बार फिर बड़ी फायरिंग की घटना सामने आई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी इस बार रोहित गोदारा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने दावा किया कि इस फायरिंग में उनकी गैंग शामिल है। ये फायरिंग पंजाबी सिंगरतेजी कहलों पर की गई। उनके ऊपर कई राउंड फायरिंग की गई।

कनाडा में एक बार फिर बड़ी फायरिंग की घटना सामने आई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी इस बार रोहित गोदारा गैंग ने ली है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कनाडा में एक बार फिर बड़ी फायरिंग की घटना सामने आई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी इस बार रोहित गोदारा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने दावा किया कि इस फायरिंग में उनकी गैंग शामिल है। ये फायरिंग पंजाबी सिंगरतेजी कहलों पर की गई। उनके ऊपर कई राउंड फायरिंग की गई। दरअसल, कनाडा में अपराध चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की एक घटना को अंजाम दिया था। अब रोहित गोदारा गैंग ने भी ताबड़तोड़ फायरिंग करवाई है। गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दावा किया है कि सिंगर तेजी कहलों पर उसने गोलीबारी करवाई है। गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में फायरिंग का कारण भी बताया है। रोहित गोदारा से जुड़े गैंगस्टर महेंद्र सरण ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- जय श्री राम, राम राम सभी भाईयों को। मैं महेंद्र सरण दिलाना, राहुलरिनाउ, विक्कीफलवान भाइयों, ये जो कनाडा में गोलीबारी हुई है, वो हमने करवाई है। इसके पेट में गोलियां लगी हैं। इससे समझ गया तो ठीक नहीं तो अगली बार मार देंगे। ये हमारे दुश्मनों को फाइनेंशियल सपोर्ट करना, वेपन देना, कनाडा में हमारे भाइयों की मुखबरी करना और उन पर अटैक करने की प्लानिंग करता था। हमारे भाईयों की तरफ देखना तो दूर की बात अगर कोई सोचेगा भी तो वो हाल करेंगे जो इतिहास के पन्नो में गूंजेगा।
उसने लिखा-मैं आपको बता दूं, इस गद्दार के चक्कर में आकर किसी ने हमारे भाइयों की तरफ देखा या इसको किसी नें फाइनेंशियल सपोर्ट किया और हमें पता लग गया तो उसके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जाएगा। उसका विनाश ही कर देंगे। ये चेतावनी सभी भाइयों और बिजनेसमैन, बिल्डर, हवाला व्यापारी और जो भी हो। किसी ने भी मदद की तो वो हमारा दुश्मन होगा। अभी तो शुरुआज हुई है। आगे-आगे देखो होता है क्या।
गौरतलब है कि हाल ही में चर्चित कलाकार कपिल शर्मा के कैफे पर भी हमला हुआ था। 16 अक्टूबर को हुए इस अटैक के बाद एक बिजनेसमैन की कोठी को भी निशाना बनाया गया था। इन दोनों घटनाओं की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।