सतना में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने 26 स्कूल बसों की जांच की। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर आठ चालान, 30 हजार रुपये जुर्माना और एक बस की फिटनेस निरस्त की गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस सतना द्वारा स्कूल बसों के विरुद्ध संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 26 स्कूल बसों की सघन जांच की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
आरटीओ रवि बरेलिया ने बताया कि जांच के दौरान एक स्कूल बस में आपातकालीन दरवाजे के नीचे सीट लगी पाई गई, अग्निशमन यंत्र की वैधता समाप्त थी, फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध नहीं था तथा सीट कवर भी फटे हुए पाए गए, साथ ही बस सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इन गंभीर कमियों के चलते इन बसों की फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई। एक अन्य बस में फिटनेस एवं परमिट नहीं पाए जाने पर 15 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
पांच बसों में अग्निशमन, फर्स्ट एड बॉक्स व सुरक्षा उपकरण नहीं मिले
इसके अतिरिक्त पांच बसों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की कमी पाए जाने पर कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल 8 चालान बनाए गए तथा 30 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया, साथ ही एक बस की फिटनेस निरस्त की गई। परिवहन विभाग द्वारा सभी स्कूल बस संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वाहनों में आवश्यक दस्तावेज, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरा, पैनिक बटन आदि अनिवार्य रूप से रखें एवं सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही बसों का संचालन करें। इस संयुक्त कार्यवाही में प्रभारी पूनम रावत, सूबेदार रामदेवी, प्रधान आरक्षक चंद्रमणि गुप्ता, आरक्षक सौरभ पांडेय, अमरेंद्र तिवारी, शिवशंकर सिंह, रामसुख मिश्रा एवं मनोज गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।