दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव में शामिल जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंकी सरगनाओं को भारतीय नागरिकों की जान से खेलने के दुष्परिणामों का स्पष्ट संदेश दिया।

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव में शामिल जवानों को सम्मानित किया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव में शामिल जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंकी सरगनाओं को भारतीय नागरिकों की जान से खेलने के दुष्परिणामों का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने दुनिया को दिखा दिया कि आतंकवादी चाहे कोई भी रणनीति अपनाएं, वे अब भारत को नुकसान पहुंचाकर बच नहीं सकते। ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में संतुष्टि आई, जिसे ऑपरेशन महादेव ने आत्मविश्वास में बदल दिया। शाह ने यह बात भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को सम्मानित करते हुए कही, जिन्होंने ऑपरेशन महादेव को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को मार गिराया। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके जवाब में सशस्त्र बलों ने मई में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर जवाबी कार्रवाई की गई थी। ऐसे ही महादेव के जरिए सुरक्षा बलों ने जुलाई में पहलगाम नरसंहार में शामिल आतंकवादियों का सफाया कर दिया था।
शाह ने कहा-ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंक के आकाओं को भारतीय नागरिकों की जान से खेलने के परिणामों के बारे में एक स्पष्ट संदेश दिया है। सुरक्षा बलों ने दुनिया को दिखा दिया है कि आतंकवादी चाहे कितनी भी रणनीति अपनाएं, वे अब भारत को नुकसान पहुंचाकर बच नहीं सकते।
शाह ने कहा कि ऐसे समय में जब कश्मीर में पर्यटन अपने चरम पर था, पहलगाम हमला कश्मीर मिशन को पटरी से उतारने का एक असफल प्रयास था। सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
गृह मंत्री ने कहा-चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने ऑपरेशन सिंदूर और महादेव को लेकर खुशी और उत्साह महसूस किया और सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय सुरक्षा में यही विश्वास भारत की हर क्षेत्र में दुनिया में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने की आकांक्षा का आधार है।
शाह ने कहा कि एनआईए की फॉरेंसिक लैब ने साबित कर दिया है कि ऑपरेशन महादेव के दौरान मारे गए आतंकवादी वही थे जिन्होंने पहलगाम में नरसंहार को अंजाम दिया था। प्रधानमंत्री मोदी और पूरे देश की ओर से मैं भारतीय नागरिकों के दिलों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दूसरे दौर की अहम बैठक संपन्न हो गई है। इस लेख में पढ़ें बैठक से जुड़ी हर बड़ी बात और आगामी चुनावों की रणनीति।
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राजनीतिक हलचल! 6 साल बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच फिर से गठबंधन हो गया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह और सुखबीर बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गठबंधन और NDA में अकाली दल की वापसी का औपचारिक ऐलान किया।
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.6°C तो गंगोत्री में -14°C पहुंचा। यूपी के 15 शहरों में घने कोहरे और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जानें अपने राज्य के मौसम का पूरा हाल।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस कम से कम 100 सीटों की मांग पर अड़ी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। आगरा से पिकनिक मनाकर कौशांबी लौट रहे 4 बच्चों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हैं।
अयोग्यता की कार्यवाही से बचने के लिए दिए जाने वाले रणनीतिक इस्तीफों पर रोक और दसवीं अनुसूची में सुधार की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग और विधि आयोग को नोटिस जारी किया है।
देशभर के रिहायशी इलाकों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सभी राजधानियों के नगर निगमों से 6 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी गई है। भोपाल नगर निगम की कार्रवाई पर भी सवाल उठे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के I4C की इकाई NCTAEU ने व्हाट्सएप वेब के गलत इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है। जानें कैसे हो सकता है अकाउंट का दुरुपयोग, किन कंप्यूटरों से बचें और क्या सावधानियां बरतें।
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को राहत देते हुए जनवरी 2027 से 2,000 रुपये मासिक भत्ता देने का फैसला किया है। जानें 'भरोसा' योजना की पात्रता, लाभ और कैबिनेट के इस बड़े फैसले की पूरी जानकारी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश से गरीबी के स्थायी खात्मे के लिए सरकार का रोडमैप साझा किया। जानिए कैसे कल्याणकारी योजनाओं, मुद्रा लोन और डिजिटल पहुंच के जरिए गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।