रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बेटियों की पूजा और नारियों के सम्मान से देश प्रगति करता है। महिला आरक्षण और सशक्तीकरण को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया।
दिग्गज गायिका आशा भोसले का शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार हुआ। महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और बॉलीवुड सितारों ने गाने गाकर उन्हें विदाई दी।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UPSC 2025 के 61 सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। सीएम ने अमृतकाल 2047 का लक्ष्य देते हुए युवाओं को ईमानदारी और नवाचार के साथ जनसेवा की सीख दी
रीवा में देहदान करने वाले रामकरण गुप्ता को प्रदेश सरकार के निर्णय के तहत दधीचि सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मेडिकल छात्रों के लिए उनका देहदान प्रेरणा बना।
मध्यप्रदेश अपनी स्टार्टअप यात्रा के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 12 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में स्टार्टअप में नवाचार एवं उत्कृष्टता का उत्सव मनाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट होगी जिसमें इकोसिस्टम अवार्ड्स 2026 के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में भी अन्य पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के दौरे पर हैं। मंगलवार को इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट आनर निशान आफ इथियोपिया से सम्मानित किया। बुधवार को पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद को संबोधित किया।
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-लखपति दीदी के समान लखपति बीघा का लक्ष्य रखते हुए एक बीघा से एक लाख रुपए की कमाई करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया जाए। किसानों को बिचौलियों से बचाने और उन्हें बाजार में अपनी उपज का सीधे लाभ दिलाने के लिए जरूरी व्यवस्था हो।
देश के जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने मानद उपाधि से सम्मानित किया है। इस उपाधि से नवाजे गए चार अन्य विशिष्ट व्यक्तियों में प्रोफेसर सर हिलरी बेकल्स, सर टेरी वेट, सुजाना स्कोफील्ड एमबीई और रेवरेंड फिलिप गोफ के साथ वे भी इस सम्मान की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड कप-2025 विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी क्रांति गौड़ का मुख्यमंत्री निवास में पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। वहीं सीएम ने क्रांति गौड़ के माता-पिता को विश्व कप की प्रतिकृति भेंट की। साथ ही तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को विश्व कप की प्रतिकृति भेंट की।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर की तेंज गेंदबाज क्रांति गौड़ भी विजेता टीम का हिस्सा रहीं। अब प्रदेश सरकार उन्हें सम्मानित करने जा रही है।






















