मध्य प्रदेश के कटनी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ओर सड़क हादसे में घायल मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहा था तो वहीं दूसरी ओर 108 एंबुलेंस का कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी भूलकर इंसानियत को तार-तार करता नजर आया।

कटनी। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के कटनी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ओर सड़क हादसे में घायल मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहा था तो वहीं दूसरी ओर 108 एंबुलेंस का कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी भूलकर इंसानियत को तार-तार करता नजर आया। कर्मचारी ने न सिर्फ मरीज के परिजनों से पैसे लिए, बल्कि गाड़ी गंदी होने पर उन्हीं से एंबुलेंस की सफाई भी करवाई। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने 108 ड्राइवर को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
कर्मचारी का अमानवीय व्यवहार
दरअसल, कटनी जिले के ग्राम करेला के पास हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय राहुल बर्मन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें 108 एंबुलेंस वाहन से जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जब उनकी हालत नाजुक बनी रही तो डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। इसी दौरान कटनी जिला अस्पताल परिसर में मौजूद 108 एंबुलेंस के कर्मचारी जिसका नाम मोहित बताया जा रहा है उसने अपनी जिम्मेदारियों को दरकिनार करते हुए मरीज के परिजनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। जिसका वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
108 प्रभारी और ड्राइवर को थमाया नोटिस
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला परिजन एंबुलेंस को धोती नजर आ रही है, जबकि मौके पर मौजूद कर्मचारी खड़ा होकर यह सब होता देख रहा है। यह दृश्य न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करता है बल्कि 108 जैसी जीवनरक्षक सेवा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
इनका कहना है
सोशल में वायरल हुआ वीडियो हमारे पास आया है। जिसे संज्ञान लेते हुए 108 प्रभारी और एंबुलेंस ड्राइवर को नोटिस जारी करते हुए 1 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। उचित जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. यशवंत वर्मा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, कटनी
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश... एंबुलेंस पंचर, नहीं मिली स्टेपनी, मरीज ने तोड़ा दम
जब मिनटों में ओला-उबर आ सकती है, तो एंबुलेंस क्यों नहीं?: हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह