×

शिवपुरी: वकील के हत्यारे तीन शूटरों का एनकाउंटर... फिर अरेस्ट

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में करैरा में कोर्ट जाते समय वकील संजय सक्सेना को गोली मारकर उनकी हत्या करने वाले शूटरों गोलू पुत्र अरविंद रावत, पपेंद्र पुत्र हरदास रावत, जहीर पुत्र रफीक को पुलिस ने अलसुबह हुए शॉर्ट एनकांउटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

By: Arvind Mishra

Feb 15, 20268:49 AM

view2

view0

शिवपुरी: वकील के हत्यारे तीन शूटरों का एनकाउंटर... फिर अरेस्ट

पुलिस ने अलसुबह हुए शॉर्ट एनकांउटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

  • वकील संजय सक्सेना की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

  • पुलिस ने गोलू, पपेंद्र और जहीर को कर लिया गिरफ्तार

शिवपुरी। स्टार समाचार बेब

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में करैरा में कोर्ट जाते समय वकील संजय सक्सेना को गोली मारकर उनकी हत्या करने वाले शूटरों गोलू पुत्र अरविंद रावत, पपेंद्र पुत्र हरदास रावत, जहीर पुत्र रफीक को पुलिस ने अलसुबह हुए शॉर्ट एनकांउटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस एनकाउंटर में पपेन्द्र को गोली लगने की बात बताई जा रही है। गौरतलब है कि करैरा में शनिवार सुबह करीब 11 बजे बदमाशों ने 57 वर्षीय वकील संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दरअसल, वकील वह निचली बस्ती से गुर्जर दरवाजे होते हुए जंगल के सुनसान रास्ते से बाइक पर सवार होकर न्यायालय जा रहे थे। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उसे देखकर यह अंदेशा है कि बदमाशों ने पहले उनके आने-जाने के रास्ते की रैकी की थी और इसके बाद घात लगाकर उनके सीने में गोली उतार दी।

पुलिस के पहरे में हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने वकील को रोककर बहुत करीब से उन्हें गोली मारी। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अभिभाषक संघ ने भी दो दिन में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार से न्यायालय में काम बंद कर हड़ताल की चेतावनी दी थी। शाम करीब सात बजे पुलिस में अंतिम संस्कार किया गया।

इसलिए जंगल के रास्ते से जाते थे कोर्ट

वकील संजय सक्सेना अगर रोड वाले रास्ते से कोर्ट जाते तो उन्हें करीब आठ किमी की दूरी घर से कोर्ट जाने के लिए तय करनी पड़ती थी। वहीं जंगल वाले सुनसान रास्ते से महज चार किमी की दूरी तय करने पर वह कोर्ट पहुंच जाते थे। यही कारण था कि वह जंगल वाले सुनसान रास्ते का प्रयोग कोर्ट जाने में करते थे। इसी का लाभ हत्यारों ने उठाया।   

COMMENTS (0)

RELATED POST

धार भोजशाला विवाद: इंदौर हाईकोर्ट में खुलेगी ASI सर्वे रिपोर्ट, जानें क्या होगा असर

धार भोजशाला विवाद: इंदौर हाईकोर्ट में खुलेगी ASI सर्वे रिपोर्ट, जानें क्या होगा असर

धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में ASI की 98-दिवसीय वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट आज इंदौर हाईकोर्ट में पेश होगी। जानें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और पूजा-नमाज की वर्तमान व्यवस्था पर इसका प्रभाव।

Loading...

Feb 15, 20266:01 PM

हिमांगी सखी बनीं भारत की पहली किन्नर शंकराचार्य | 60 किन्नरों की हुई 'घर वापसी'

हिमांगी सखी बनीं भारत की पहली किन्नर शंकराचार्य | 60 किन्नरों की हुई 'घर वापसी'

भोपाल में आयोजित किन्नर धर्म सम्मेलन में हिमांगी सखी को देश की पहली किन्नर शंकराचार्य घोषित किया गया। जानें पुष्कर पीठ, 60 किन्नरों की घर वापसी और नई नियुक्तियों का पूरा विवरण

Loading...

Feb 15, 20265:39 PM

भोपाल ISBT के पास मेहता इंडस्ट्री में भीषण आग: लकड़ी और प्लाईवुड का गोदाम खाक, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर

भोपाल ISBT के पास मेहता इंडस्ट्री में भीषण आग: लकड़ी और प्लाईवुड का गोदाम खाक, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर

भोपाल के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के सामने स्थित मेहता इंडस्ट्री में भीषण आग लग गई। फैब्रिकेशन फैक्ट्री के लकड़ी गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए नगर निगम और पुलिस की टीमें जुटी हैं।

Loading...

Feb 15, 20265:29 PM

दो साल में एक डेड बॉडी जलाने को नहीं मिली, सिर्फ हफ्ते में ऑन-ऑफ होती है बटन

दो साल में एक डेड बॉडी जलाने को नहीं मिली, सिर्फ हफ्ते में ऑन-ऑफ होती है बटन

रीवा में गैस चलित शवदाह गृह दो साल से बेकार पड़ा, एक भी शव का दाह संस्कार नहीं, जागरूकता की भारी कमी।

Loading...

Feb 15, 20262:57 PM

क्लच वायर के शिकारी फंदे में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने दो घंटे में किया रेस्क्यू

क्लच वायर के शिकारी फंदे में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने दो घंटे में किया रेस्क्यू

सतना के उचेहरा वन क्षेत्र में अवैध फंदे में फंसा तेंदुआ, मुकुंदपुर जू टीम ने सफल रेस्क्यू कर बचाई जान।

Loading...

Feb 15, 20262:52 PM