तमिलनाडु में अभिनेता से सीएम बने विजय थलापति की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। वहीं हिंदी, हिंदू और सनातन विरोधियों को बड़ा झटका लगा है। डीएमके के बागी नेता एसपी वेलुमणि ने टीवीके सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया, जबकि पलानीस्वामी गुट ने विरोध किया।

विजय थलापति की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है।
फ्लोर टेस्ट में विजय को मिला 144 विधायकों का समर्थन
डीएमके ने वॉकआउट किया और वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया
अंबुमणि रामदास के नेतृत्व वाली पीएमके वोटिंग से रही दूर
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
तमिलनाडु में अभिनेता से सीएम बने विजय थलापति की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। वहीं हिंदी, हिंदू और सनातन विरोधियों को बड़ा झटका लगा है। डीएमके के बागी नेता एसपी वेलुमणि ने टीवीके सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया, जबकि पलानीस्वामी गुट ने विरोध किया। मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने वॉकआउट किया और वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके, आईयूएमएल और एएमएमके ने सरकार को समर्थन दिया, जबकि भाजपा ने कहा कि उसका रुख तटस्थ है। वहीं चार विधायकों वाली अंबुमणि रामदास के नेतृत्व वाली पीएमके ने कहा कि वोटिंग से दूर रहेंगे।
समर्थन में 144 वोट मिले
दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने घोषणा की कि विश्वासमत के समर्थन में 144 विधायकों ने वोट दिया, जबकि विरोध में 22 वोट पड़े। इसके अलावा 5 विधायक गैर मौजूद रहे। इससे पहले जब फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही चल रही थी, उसमें कांग्रेस और वामपंथी दलों ने सरकार को समर्थन दिया।
विजय पेश किया प्रस्ताव
इससे पहले, मुख्यमंत्री विजय थलापति ने विश्वास मत हासिल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। संबंधित पार्टियों के सदन के नेताओं को सबसे पहले बोलने की अनुमति दी गई। एआईएडीएमके के जनरल सेक्रेटरी के पलानीस्वामी ने कार्यवाही में विजय की सरकार का विरोध किया।
टीवीके के 107 विधायक
सत्ताधारी टीवीके के विधायकों की संख्या 107 है, जिसमें स्पीकर भी शामिल हैं। पार्टी के तिरुपत्तूर से विधायक आर श्रीनिवासन सेतुपति हाई कोर्ट के एक फैसले के बाद अपना वोट नहीं डाल पाए। सत्ताधारी पार्टी को कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन हासिल है। इसके अलावा, सीपीआई, सीपीआई (एम), वीसीके और आईयूएमएल जिनके दो-दो विधायक हैं ने पहले ही टीवीके की पहली सरकार को बाहर से समर्थन देने की घोषणा कर दी है।
एआईएडीएमके गुट में टूट
इसके अलावा, एआईएडीएमके विधायकों के एक गुट ने सरकार को समर्थन दिया। इननमें से लगभग 30 विधायक वरिष्ठ नेता एसपी वेलुमणि और सीवी षणमुगम के नेतृत्व में हैं और पार्टी प्रमुख के पलानीस्वामी के विरोधी हैं। पलानीस्वामी के प्रति निष्ठा रखने वाले एआईएडीएमके विधायकों ने कहा कि वे सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे और साथ ही चेतावनी दी है कि पार्टी के जो विधायक इस आदेश के विरुद्ध जाएंगे उन पर दलबदल विरोधी कानून लागू होगा।
यह भी पढ़िए....
थलपति विजय की TVK ने तमिलनाडु चुनाव में रचा इतिहास, जीत के बाद फिल्म 'जन नायकन' को लेकर बढ़ा क्रेज
विजय की टीवीके का सरकार बनाने का रास्ता साफ, वीसीके आई साथ, बिना शर्त समर्थन

न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना ने कहा-इसीलिए हिंदू धर्म को जीवन जीने का तरीका कहा जाता है। किसी हिंदू के लिए मंदिर जाना या कोई अनुष्ठान करना अनिवार्य नहीं है, ताकि वह हिंदू बना रहे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को कर्मकांडों का पालन करना जरूरी नहीं है और किसी की आस्था के रास्ते में कोई बाधा नहीं डाल सकता।
तमिलनाडु में अभिनेता से सीएम बने विजय थलापति की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। वहीं हिंदी, हिंदू और सनातन विरोधियों को बड़ा झटका लगा है। डीएमके के बागी नेता एसपी वेलुमणि ने टीवीके सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया, जबकि पलानीस्वामी गुट ने विरोध किया।
देश की जनता से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने की अपील के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला किया है। पीएम ने अपने काफिले में 50 फीसदी की कटौती है। इसके अलावा पीएम ने वर्क फ्रॉम होम के कल्चर को बढ़ाने का आह्वान भी किया है।
भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (38) की लखनऊ में रहस्यमय हालत में मौत हो गई। वे सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। प्रतीक सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे।
घरेलू गैस सब्सिडी नियमों में बड़ा बदलाव। केंद्र सरकार ने 10 लाख रुपये से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं को SMS अलर्ट भेजकर 7 दिन का समय दिया है। जानें क्या है ट्रिपल-चेक सिस्टम
केंद्र सरकार द्वारा खर्च नियंत्रण और ईंधन बचत पर जोर दिए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी इस दिशा में बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मंजूरी के बिना अब महाराष्ट्र के किसी भी मंत्री को सरकारी विमान या चार्टर्ड विमान का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।
चेन्नई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जाने वाली एक फ्लाइट के लेफ्ट विंग में आग लग गई, जिसके बाद यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा। आनन-फानन में दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया और फ्लाइट रद्द कर दी गई। राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
सीबीआई ने आज से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस बात की जानकारी खुद सीबीआई ने दी। सीबीआई ने कहा- पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।
असम में हिमंत बिस्वा सरमा मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11:40 बजे सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वैसे असम में यह एनडीए का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा।
उत्तर प्रदेश में कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में बीती देर शाम फर्रूखाबाद की ओर जा रही कासगंज एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अफवाह इतनी तेजी से फैली कि घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी और कई लोग ट्रेन धीमी होते ही नीचे कूद पड़े।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह