देश के अहम विभागों के बड़े पदों पर मध्यप्रदेश के आईएएस और आईपीएस अफसरों का रुतबा कायम है। दरअसल, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को आरपीएफ की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह 1993 बैच की एमपी कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं।

देश के अहम विभागों के बड़े पदों पर मध्यप्रदेश के आईएएस और आईपीएस अफसरों का रुतबा कायम है। दरअसल, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को आरपीएफ की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह 1993 बैच की एमपी कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। यहां सबसे खास और उपलब्धि की बात यह है कि भोपाल में जन्मीं सोनाली मिश्रा की छवि सख्त और तेजतर्रार पुलिस अधिकारी की रही हैं। मध्य प्रदेश में उनके प्रमुख कार्यकाल के दौरान वह जबलपुर में डीआईजी रहीं। पुलिस मुख्यालय में आईजी इंटेलीजेंस के पद पर भी काम किया। इसके बाद उनकी सेवा का अधिकांश समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तौर पर रहा। इसके बाद वह बीएसएफ मुख्यालय, दिल्ली और कश्मीर घाटी में भी तैनात रही हैं। सोनाली वर्तमान में मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक (चयन) के पद पर तैनात हैं। अब उन्हें आरपीएफ की कमान सौंपी गई है।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मिश्रा की 31 अक्टूबर, 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह वर्तमान महानिदेशक मनोज यादव से पदभार ग्रहण करेंगी, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोनाली मिश्रा आरपीएफ का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी, जिसे अन्य कर्तव्यों के अलावा रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एमपी कैडर के 1993 बैच की आईपीएस सोनाली मिश्रा जालंधर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पंजाब फ्रंटियर में नए आइजी के रूप में तैनात रह चुकी हैं। साथ ही वह खुफिया विभाग की आईजी भी रह चुकी हैं। इसलिए उनका अनुभव पंजाब में सीमा पार से होने वाली हेरोइन की तस्करी व घुसपैठ रोकने में मदद करेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।