श्रीनगर के नौगाम में स्थित पुलिस स्टेशन में हुए ब्लास्ट ने पूरे जम्मू-कश्मीर को दहशत में डाल दिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और पुलिस स्टेशन का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत और 27 घायल हैं।

धमाके से थाने का एक हिस्सा ढह गया और वहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई।

श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
श्रीनगर के नौगाम में स्थित पुलिस स्टेशन में हुए ब्लास्ट ने पूरे जम्मू-कश्मीर को दहशत में डाल दिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और पुलिस स्टेशन का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत और 27 घायल हैं। कई लापता लोगों की तलाश जारी है। घटना के पीछे दो संभावित वजहें सामने आ रही हैं। इनमें आतंकी साजिश को लेकर जांच हो रही है। दरअसल, फरीदाबाद से सफेदपोश आतंकी नेटवर्क से जब्त अमोनियम नाइट्रेट में शुक्रवार देर रात को श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि धमाके से थाने का एक हिस्सा ढह गया और वहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। धमाकों में पुलिस इंस्पेक्टर समेत 10 लोगों की मौत हो गई।
घायलों में 24 पुलिसकर्मी
धमाके के समय थाने की इमारत में डीएसपी रैंक के एक अधिकारी व तहसीलदार समेत करीब 50 लोगों के उपस्थित होने का दावा किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार 27 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 24 पुलिसकर्मी हैं। पांच घायलों को सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष को श्रीनगर के अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आतंकी हमले से इंकार किया है और इसे हादसा बताया है।

सफेदपोश आतंकी गिरोह
यह धमाका दिल्ली विस्फोट में लिप्त जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद के पकड़े गए सफेदपोश आतंकियों के गिरोह से फरीदाबाद में बरामद अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट के कारण हुआ है। एफएसएल की टीम और अधिकारी आतंकी नेटवर्क से बरामद विस्फोटकों की जांच कर रहे थे और उसी दौरान यह धमाका हुआ।
पोस्टर से नेटवर्क का खुलासा
अक्टूबर माह में इसी नौगाम क्षेत्र में ही जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर दिखाई दिए थे। उसके बाद सफेदपोश आतंकियों के नेटवर्क का खुलासा हुआ और दर्जनों डॉक्टरों और उनके नेटवर्क से जुड़े आतंकियों की गिरफ्तारी हो पाई। यही थाना जांच के केंद्र में था। स्थानीय लोगों के अनुसार यह धमाका रात 11.15 बजे के हुआ और थाने की इमारत का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया।
निरीक्षण के दौरान धमाका
यह धमाका उस समय हुआ जब फोरेंसिक टीम पुलिस कर्मियों और एक तहसीलदार की मौजूदगी में अमोनियम नाइट्रेट आधारित विस्फोटकों का निरीक्षण करते हुए उनके नमूने ले रही थी। पुलिस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आग की सूचना पर दमकल कर्मी लगभग पौने 12 बजे मौके पर पहुंचे। पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी श्रीनगर, डीआइजी सेंट्रल कश्मीर रेंज और आइजी कश्मीर भी मौके पर पहुंचे हैं। पूरे इलाके को पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने घेर लिया। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी ने कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ चलाई गई। जांच का मुख्य कारण 18 शराब लाइसेंस यानी बार लाइसेंस देने में हुई गड़बड़ी बताई जा रही है।
केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के तहत 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का लाभ मिलेगा। जानिए बोनस की गणना और नियम।
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में इमारतों की सुरक्षा जांच और सेफ्टी ऑडिट के संकेत दिए हैं। जानें पूरी खबर।