×

श्रीनगर: नहर में गिरी सेना की गाड़ी,  सीआरपीएफ के सात जवान घायल

श्रीनगर के डगपोरा इलाके में आज यानी शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया यह हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर हुआ, जब एक बुलेट प्रूफबंकर गाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया।

By: Arvind Mishra

Feb 21, 202611:46 AM

view13

view0

श्रीनगर: नहर में गिरी सेना की गाड़ी,  सीआरपीएफ के सात जवान घायल

गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई।

  • बुलेटप्रूफ बंकर वाहन नहर में गिरने से हुआ हादसा
  • जवानों का एसकेआईएमएस में इलाज, हालत स्थिर

श्रीनगर। स्टार समाचार वेब

श्रीनगर के डगपोरा इलाके में आज यानी शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया यह हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर हुआ, जब एक बुलेट प्रूफबंकर गाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई। उन्होंने कहा कि घायल जवानों को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस), सौरा में शिफ्ट किया गया। घायलों की पहचान नागिंदर सिंह (36), अजीत कुमार राम (36), राज किशोर राय (40), अमित कुमार यादव (38), राजधन राम (55), मंकर कुमार (40) और नीरज कुमार (45) के रूप में हुई है। उसभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें कई चोटें आई हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगी FIR, नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप; कोर्ट ने दिए आदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगी FIR, नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप; कोर्ट ने दिए आदेश

प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। जानें क्या है पूरा विवाद और शंकराचार्य का पक्ष।

Loading...

Feb 21, 20267:14 PM

भारत की 'तकनीकी क्रांति': उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की रखी गई आधारशिला

भारत की 'तकनीकी क्रांति': उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की रखी गई आधारशिला

PM नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने इसे भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति का नया अध्याय बताया।

Loading...

Feb 21, 20266:56 PM

महाराष्ट्र: अजित पवार की मौत पर रोहित ने केंद्रीय मंत्री नायडू का मांगा इस्तीफा

महाराष्ट्र: अजित पवार की मौत पर रोहित ने केंद्रीय मंत्री नायडू का मांगा इस्तीफा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह हादसा उनके गृहनगर बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ था। हादसे में अजित पवार के अलावा अन्य 4 लोग मारे गए थे। लेकिन अब तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। कोई साजिश करार दे रहा है तो कोई हादसा बता रहा है।

Loading...

Feb 21, 20262:29 PM

स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च: टेंशन नहीं, अब टीटनेस-डिफ्थीरिया से मिलेगी सुरक्षा

स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च: टेंशन नहीं, अब टीटनेस-डिफ्थीरिया से मिलेगी सुरक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज यानी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में नई वैक्सीन लांच की। उन्होंने सीआरआई में टीटनेस और एडल्ट डिफ्थीरिया वैक्सीन का शुभारंभ किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि यह स्वदेशी वैक्सीन सीआरआई के प्रयासों से बनी है।

Loading...

Feb 21, 20262:08 PM

भारत: अप्रैल से नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर बंद हो जाएगा कैश भुगतान

भारत: अप्रैल से नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर बंद हो जाएगा कैश भुगतान

भारत में मार्च के बाद यानी अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद हो जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा- एनएचएआई एक अप्रैल से देश भर के नेशनल हाईवे फीस प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रही है। इस कदम से राजमार्गों पर एक पूर्ण डिजिटल टोलिंग सिस्टम विकसित होगा

Loading...

Feb 21, 20261:31 PM