प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। ऐसा ब्लू-चिप बैंक शेयरों और विदेशी फंडों की लगातार निकासी के कारण हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। ऐसा ब्लू-चिप बैंक शेयरों और विदेशी फंडों की लगातार निकासी के कारण हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी लुढ़का नजर आया। शुरुआती कारोबार में रुपया 32 पैसे टूटकर 89.85 रुपए प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए खुले।
सेंसेक्स 115 अंक की गिरावट
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 316.39 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,325.51 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 87.80 अंक या 0.34 फीसदी फिसलकर 26,087.95 के लेवल पर ओपन हुआ था। सेंसेक्स 115 अंक की गिरावट के साथ 85,526 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 28 अंक फिसलकर 26,147 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और इटर्नल सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। वहीं, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस लाभ में रहे।
एशियाई बाजारों में दिखा मिला-जुला हाल
एशियाई बाजारों में, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक नीचे कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी तेज रफ्तार। MoSPI के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.7% रही, जबकि चौथी तिमाही में यह 7.8% दर्ज की गई। रियल और नॉमिनल जीडीपी की पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
एमपीसी के फैसले के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9.52 अंक गिरकर 74,350.49 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 17.15 अंक गिरकर 23,399.40 अंक पर आ गया।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर तीन दिनों तक चले आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति बैठक यानी एमपीसी के फैसलों का एलान कर रहे हैं। पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव और इसके कारण महंगाई और आर्थिक विकास पर मंडराते जोखिमों के बीच पूरे बाजार की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाता है।
भारत और अमेरिका के बीच 1 जून से द्विपक्षीय व्यापार समझौते और सेक्शन 301 टैरिफ उपायों को लेकर गहन चर्चा चल रही है। जानिए 7 जुलाई को होने वाले अंतिम फैसले और वाणिज्य मंत्रालय के इस कदम के मायने।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज बेंचमार्क सूचकांकों की शुरुआत निराशाजनक रही। शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कई बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में चार फीसदी तक की तेज कमी दर्ज हुई। इस गिरावट ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
दुनिया के टॉप अरबपतियों की सूची में बड़ा उलटफेर हो गया है। जहां एलन मस्क से लेकर मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस को बड़ी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर 81 साल के अरबपति लैरी एलिसन ने जोरदार कमाई की है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक तनाव का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया। कई दिग्गज शेयरों में गिरावट से बाजार का माहौल कमजोर बना रहा।
आज यानी जून महीने के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र की मजबूती और एशियाई बाजारों में तेजी का सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।
आज यानी 1 जून-2026 से केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कुछ में तो राहत दी है, लेकिन कुछ जगह जनता को अपनी जेब ढीली करनी पडेगी। कॉमर्शियल सिलेंडर सोमवार से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है।
घरेलू रसोई गैस के इस्तेमाल और सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और सख्त विधिक फैसला लिया है। सरकार ने गैस कंट्रोल आर्डर में बड़ा संशोधन करते हुए साफ कर दिया है कि अब देश के किसी भी एक घर में केवल एक ही एलपीजी कनेक्शन वैध माना जाएगा।