भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर तीन दिनों तक चले आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति बैठक यानी एमपीसी के फैसलों का एलान कर रहे हैं। पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव और इसके कारण महंगाई और आर्थिक विकास पर मंडराते जोखिमों के बीच पूरे बाजार की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाता है।

महंगाई और देश की जीडीपी का अनुमान अनचेंज रखा
ग्लोबल स्तर पर कई सेंट्रल बैंक ब्याज दरों को बढ़ा रहे
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर तीन दिनों तक चले आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति बैठक यानी एमपीसी के फैसलों का एलान कर रहे हैं। पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव और इसके कारण महंगाई और आर्थिक विकास पर मंडराते जोखिमों के बीच पूरे बाजार की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाता है। दरअसल, आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी समिति की बैठक में हुए फैसले का ऐलान हो चुका है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा-रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेपो रेट 5.25 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा गया है। इसका मतलब है कि जनता के लोन की ईएमआई में बढ़ोतरी नहीं होगी। लोन का ब्याज स्थिर रहेगा।
भारत की इकोनॉमी मजबूत बनी
गवर्नर ने कहा कि ग्लोबल स्तर पर कई सेंट्रल बैंक ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं, लेकिन आरबीआई की बैठक में रेपो रेट को अनचेंज रखने का फैसला लिया गया है। ग्लोबल इकोनॉमी में अनिश्चितता देखी गई है और सप्लाई चेन रुकने से मार्केट में भी उतार-चढ़ाव हुआ है। हालांकि भारत की इकोनॉमी मजबूत बनी हुई है। हम इस समय भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और इकोनॉमी स्थिर बनी हुई है।
फरवरी-2025 में की थी 125 पॉइंट की कटौती
गौरतलब है कि आरबीआई ने फरवरी 2025 से अब तक कुल 125 पॉइंट की दर कटौती की थी। हालांकि, पिछले मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक से कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं महंगाई की बात करें तो भारत में खुदरा महंगाई दर अप्रैल 2026 में बढ़कर 3.48 प्रतिशत हो गई, जो आरबीआई के 4 फीसदी के मध्यम अवधि के लक्ष्य से कम रही।
महंगाई 5.1 प्रतिशत पर अनुमानित
मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई मॉनिटरी पॉलिसी समिति की बैठक के समापन के बाद, आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स महंगाई के नजरिए को 5.1 प्रतिशत पर अनुमानित किया है, जो पहले के अनुमान से लगभग 50 आधार अंक अधिक है। उन्होंने पहली तिमाही में महंगाई 4.2 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 5.1 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 5.9 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। इस साल कोर महंगाई दर 4.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़िए...
आरबीआई: रेपो रेट यथावत... धोखाधड़ी पर मिलेगा 25,000 तक मुआवजा
कम महंगाई के चलते आरबीआई रेपो रेट को 5.50 प्रतिशत पर रख सकता है स्थिर : रिपोर्ट


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वित्त मंत्रालय ने ईपीएफ और ईपीएस के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जानिए इसके नियम, कंपनियों और सरकार पर पड़ने वाले असर की पूरी जानकारी।
सरकार ने LIC में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 6.5% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 382 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। जानिए इससे जुड़ी सभी खास बातें, शेयर बाजार पर असर और पूरी डिटेल।
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। महीने के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेसेंक्स बढ़त के साथ कारोबार करते हुए हरे निशान पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला।
3 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और भोपाल समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड तथा चांदी के ताजा रेट्स की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज भारतीय शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ खुला। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
Gold Silver Price Today 2 August 2026: 2 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी स्थिर बने हुए हैं। जानिए 24K, 22K और 18K सोने के साथ 1 किलो चांदी की ताजा कीमतें।
केंद्र सरकार ने राज्यों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए 1,09,019 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कर हस्तांतरण राशि जारी की है। इसके साथ ही, पीएम-वीबीआरवाई योजना के तहत पहले वर्ष में 72 लाख से अधिक युवाओं को औपचारिक रोजगार मिला है। जानिए पूरी विस्तार से जानकारी।
भारतीय रेलवे ने ट्रेन में तय सीमा से अधिक सामान ले जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। अब पार्सल ऑफिस में लाइन लगाने की जरूरत नहीं, जानिए पूरी प्रक्रिया, शुल्क और नियम।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने आज शुरुआती कारोबार में सामान्य बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 49.91 अंक चढ़कर 77,970.95 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 28 अंक की बढ़त के साथ 24,343.65 अंक पर कारोबार कर रहा था।
अगस्त 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी जानकारी यहाँ देखें। त्योहारों, स्वतंत्रता दिवस, रविवार और शनिवार के वीकेंड पर किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक