भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले के लिए मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया है।

ईशान किशन के पास सूर्यकुमार को पीछे छोड़ने का मौका
रिकॉर्ड: भारत ने 19 मैच जीते न्यूजीलैंड को 11 में जीत
प्रिंस की जगह मयंक और शिवम की जगह रेड्डी को मौका
क्राइस्टचर्च। स्टार समाचार वेब
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले के लिए मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में नहीं खेले थे। इस मुकाबले में ओपनर ईशान किशन के पास सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ने का मौका है। वे 7 रन बनाते ही भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
टी-20 में भारत का पलड़ा भारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 31 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 में जीत मिली। एक मुकाबला टाई रहा। जनवरी 2020 से दोनों टीमों के बीच 20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच भारत ने जीते हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
टीम इंडिया में दो बदलाव
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिच और परिस्थितियों को लेकर टीम पूरी तरह आश्वस्त नहीं है, इसलिए पहले गेंदबाजी करना बेहतर होगा। भारत की प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए हैं। प्रिंस यादव की जगह मयंक और शिवम दुबे की जगह नीतीश रेड्डी को मौका मिला है।
भारत ने न्यूजीलैंड को बैटिंग के लिए बुलाया
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बैटिंग के लिए बुलाया। इस मैदान पर पहले गेंदबाजी फायदेमंद रहेगी। ईशान किशन ने 2026 में 34 टी-20 मैचों में 1,158 रन बनाए हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया था, जोकि इस फॉर्मेट में उनका हाईएस्ट स्कोर है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह इस साल भारत के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 27 मैचों में 35 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार पर भी निगाहें होंगी।
न्यूजीलैंड के टॉप प्लेयर्स
न्यूजीलैंड के लिए ओपनर टिम सइफर्ट ने इस साल 13 मैचों में 429 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 165.63 रहा। दूसरे ओपनर फिन एलन पर भी निगाहें होंगी। घरेलू मैदान पर उनका औसत 35.68 और स्ट्राइक रेट 184.21 का है। वे टीम को फ्लाइंग स्टार्ट दिला सकते हैं। गेंदबाजी में मैट हेनरी ने 12 मैचों में सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए हैं। उनके साथ लॉकी फर्ग्यूसन और काइल जैमिसन का तेज गेंदबाजी आक्रमण भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है।
अय्यर की कप्तानी में मिला जुला प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान बने श्रेयस अय्यर की भारतीय टीम को शुरुआती 2 सीरीज में हार मिली। टीम को आयरलैंड में 2-0 और इंग्लैंड में 4-0 से शिकस्त मिली। इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए जिम्बाब्वे दौरे पर 3-0 से जीत दर्ज की। उसने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता, लेकिन फिर घर पर वेस्टइंडीज से सीरीज 2-2 से बराबर रह गई।

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले के लिए मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया है।
भारत ने जापान के नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 15वां गोल्ड जीत लिया है। गुरुवार को गेम्स के चौथे दिन सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो में सोना जीता। स्वाति ने तीरंदाजी की ह1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर आ गया है।
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलने पर भारतीय टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से पहले क्राइस्टचर्च में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अय्यर ने कहा कि वैभव अभी बहुत युवा हैं और उन्हें अपनी बारी के लिए धैर्य रखना चाहिए।
एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता के दौरान बुधवार का दिन भारत के लिए बेहद सफल रहा, जहां खिलाड़ियों ने एक के बाद एक कई पदक अपने नाम किए।
नागोया पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर T20 दौड़ में नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। जानें भारत के अन्य विजेताओं और प्रदर्शन के बारे में विस्तार से।
भारत के न्यूजीलैंड दौरा 2026 के लिए वनडे, T20 और टेस्ट टीम की घोषणा हो गई है। ईशान किशन को वनडे में उपकप्तानी मिली है जबकि यशस्वी और जडेजा बाहर हैं। जानिए पूरा मैच शेड्यूल और स्क्वॉड।
मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने नगालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में नाबाद 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। जानिए इस रिकॉर्ड पारी और बाबासाहेब निंबालकर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से जुड़ी पूरी जानकारी।
BCCI ने पुरुष चयन समिति का पुनर्गठन किया है। पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चीफ सिलेक्टर बनाया गया है, जबकि रमेश पोवार ने अजित अगरकर की जगह ली है।
पैरा एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड और अवनी लेखरा ने सिल्वर मेडल जीता। भारत को मिला 2028 पैरालंपिक का कोटा।
एशियाई पैरा खेल 2026 में भारतीय जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने पुरुषों के J1-70 किग्रा वर्ग में इंडोनेशियाई एथलीट को हराकर कांस्य पदक जीता। जानिए मैच का पूरा हाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह