पाकिस्तान को पहलगाम हमले के बाद वाला डर फिर से सता रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा-भारत फिर से पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। पाकिस्तान भारत के आर्मी चीफ के बयान को खारिज नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा-भारत सीमा के पार स्ट्राइक कर सकता है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का भारतीय सेना के परेशन का डर दुनिया के सामने साफ दिख रहा है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान को पहलगाम हमले के बाद वाला डर फिर से सता रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा-भारत फिर से पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। पाकिस्तान भारत के आर्मी चीफ के बयान को खारिज नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा-भारत सीमा के पार स्ट्राइक कर सकता है। दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का भारतीय सेना के परेशन का डर दुनिया के सामने साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सीमा पार हमला कर सकता है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने ये बयान तब दिया है जब भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद से बाज आने की साफ चेतावनी देते हुए कहा था कि 88 घंटे का आपेरशन सिंदूर तो ट्रेलर था भविष्य में ऐसी कोई परिस्थिति आयी तो हम पड़ोसी देश के साथ जिम्मेदारी से पेश आने का सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।
पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आसिफ ने भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कहा- अफगानिस्तान घुसपैठ करता है और भारत इसमें भूमिका निभाता है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, चीन और अन्य देश पाकिस्तान में सीमा पार घुसपैठ को समाप्त करना चाहते हैं। अफगानिस्तान आतंकवादियों का अड्डा बन गया है
आसिफ ने कहा कि भारत नहीं चाहता कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अपने मुद्दों को सुलझाएं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दो मोर्चों पर उलझ सकता है और ऐसी स्थिति में भारत युद्ध के जोखिम से बच सकता है। कई लोग भारत को उसके पिछले अपमान की याद दिलाते हैं। पाकिस्तान किसी भी रूप में भारत पर भरोसा नहीं कर सकता और भारत सीमा पार हमले का प्रयास भी कर सकता है। पाक रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को गाजा पर अंतर्राष्ट्रीय बलों का हिस्सा बनना चाहिए। पाकिस्तान अब्राहम समझौते में शामिल होने की योजना नहीं बना रहा है। समझौते पर उसकी स्थिति पूरी तरह साफ है। पाकिस्तान तब तक अपना रुख नहीं बदल सकता जब तक दो-राज्य समाधान लागू नहीं हो जाता।
ख्वाजा आसिफ ने कहा-तेज जनसंख्या वृद्धि एक टिक-टिक करते बम की तरह है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सबसे शक्तिशाली संस्था नौकरशाही है और जब तक यह शक्ति निर्वाचित प्रतिनिधियों के पास नहीं जाती, तब तक कोई भी मुद्दा हल नहीं होगा।
इधर, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने पाकिस्तान सरकार की आतंकवाद नीति का पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में फर्जी आतंकवादी हमलों से सरकार को फायदा होता है। अफरीदी ने इस्लामाबाद पर अशांत खैबर क्षेत्र में शांति प्रयासों में बाधा डालते हुए फर्जी आतंकवादी हमलों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने इस्लामाबाद पर अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए आतंकवाद का निर्माण करने का आरोप लगाया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।