दोहा में अमेरिका-ईरान के बीच संभावित वार्ता, होर्मुज स्ट्रेट का बदलता प्रबंधन, ओमान की भूमिका और ईरान-इजराइल तनाव से जुड़ी ताजा खबरें यहाँ विस्तार से जानें।

तेहरान/ वाशिंगटन डीसी। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के अनुरोध पर मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण वार्ता होगी। ट्रम्प का स्पष्ट उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि कोई भी राजनीतिक वार्ता तय नहीं है। तेहरान के अनुसार, वे केवल एक तकनीकी प्रतिनिधिमंडल दोहा भेजेंगे जो समझौता ज्ञापन (MoU) के कार्यान्वयन और कतर में फंसी अपनी संपत्ति को जारी कराने जैसे तकनीकी मुद्दों पर चर्चा करेगा।
होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच ईरान और ओमान ने इसके प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मस्कट में हुई 'जॉइंट होर्मुज कमेटी' की पहली बैठक में दोनों देशों ने समुद्री मार्ग के प्रशासन और जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर साझा समझ विकसित की है। ओमान ने स्पष्ट किया है कि जहाजों पर मनमानी ट्रांजिट फीस नहीं लगनी चाहिए, हालांकि नौवहन सुरक्षा और प्रदूषण प्रबंधन जैसी सेवाओं के लिए स्वैच्छिक शुल्क पर चर्चा की जा सकती है। ईरान ने यह भी साफ कर दिया है कि जलडमरूमध्य से बारूदी सुरंगें हटाने का काम केवल ईरान ही करेगा, जिसमें किसी बाहरी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं होगी।
क्षेत्रीय तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। समुद्री ट्रैकिंग आंकड़ों के मुताबिक, जहाजों की आवाजाही 29 से घटकर 12 के स्तर पर आ गई है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने जानकारी दी है कि फरवरी के अंत में युद्ध शुरू होने के बाद से फंसे उनके 26 जहाजों में से अब केवल 2 ही वहां बचे हैं, बाकी सुरक्षित निकल चुके हैं।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सुरक्षा चिंताओं के चलते लेबनान पर लगे यात्रा प्रतिबंध को हटा दिया है, हालांकि ईरान और इराक पर यह पाबंदी अभी भी जारी है। इसके साथ ही, युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार तेहरान और दुबई के बीच हवाई उड़ानें फिर से बहाल हो गई हैं। दूसरी ओर, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी है, जिसमें भारत का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हो सकता है। ईरान ने यह भी उम्मीद जताई है कि कतर में फंसी उसकी 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब डॉलर जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें..
यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: इटली, फ्रांस और जर्मनी समेत कई देशों में रेड अलर्ट, सैकड़ों मौतें

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्पेसएक्स के नवीनतम स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में बूस्टर को पकड़ने की योजना भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। जानिए इस मिशन से जुड़ी सभी खास बातें।
इजरायल के कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की, जिसे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने राजनीतिक चाल बताते हुए खारिज कर दिया। जानें इजरायली राजनीति का पूरा घटनाक्रम।
दो वर्षों से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इसके लिए बांग्लादेश सरकार के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी हैं
अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने बिना शर्त विदेशी सैन्य सहायता का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा इजरायल, पाकिस्तान या सऊदी अरब को हथियार देने के बजाय घरेलू शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होना चाहिए।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से अधिक समय तक पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने से 15 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था।
माइक्रोसॉफ्ट 365 और आउटलुक में वैश्विक आउटेज के कारण हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस समेत कई देशों में कामकाज प्रभावित हुआ। जानिए माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज से जुड़ी सभी बड़ी बातें।
ईरान के आईआरजीसी (IRGC) चीफ कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान को गंभीर नतीजों के लिए आगाह किया है। जानें होर्मुज जलमार्ग और हालिया तनाव से जुड़ी पूरी खबर।
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपी फरार है।