रान और अमेरिका के बीच 6 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्ति को लेकर दोहा में क्या हुआ? लेबनान युद्ध, ट्रम्प का बयान और ईरान की स्थिति

दोहा। स्टार समाचार वेब
दोहा में कतर और पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह तय हुआ है कि ईरान अमेरिका के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत अपनी 6 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्तियों का उपयोग केवल आवश्यक वस्तुओं को खरीदने में करेगा। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने स्पष्ट किया कि इस दौरान ईरान और अमेरिका के बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई, बल्कि मध्यस्थों के जरिए संवाद हुआ।
समझौते को पारदर्शी बनाने और किसी भी प्रकार के उल्लंघन को रोकने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जा रहा है। आज यानी गुरुवार 02 जुलाई तक गठित होने वाली यह कमेटी आधिकारिक शिकायतों की जांच करेगी। ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसने लेबनान में युद्ध रोकने जैसी शर्तों का सही ढंग से पालन नहीं किया है।
डोनाल्ड ट्रम्प का सकारात्मक रुख
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बयान दिया है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने की दिशा में जारी बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। यह बयान दोनों देशों के बीच कूटनीतिक हलचल को दर्शाता है।
इजराइल का रुख सख्त
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दो टूक शब्दों में कहा है कि लेबनान, सीरिया और गाजा से उनकी सेना तब तक नहीं हटेगी जब तक हिजबुल्लाह पूरी तरह से हथियार नहीं डाल देता।
खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी
ईरान ने दावा किया है कि सर्वोच्च नेता खामेनेई के अंतिम संस्कार में 2 करोड़ लोगों के शामिल होने की संभावना है। तेहरान में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं और 30 देशों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे।
होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य हुई आवाजाही
समुद्री व्यापार के लिए महत्वपूर्ण 'होर्मुज स्ट्रेट' पर स्थिति सामान्य होती दिख रही है। समुद्री निगरानी कंपनी 'केप्लर' के अनुसार, मंगलवार को यहाँ से 34 व्यापारिक जहाज गुजरे, जो तनाव कम होने के संकेत हैं।
समझौते की 5 शर्तें अभी भी पहेली बनी हुई हैं
MoU पर हस्ताक्षर के दो सप्ताह बाद भी कई अहम मुद्दों पर गतिरोध कायम है। फ्रीज फंड जारी करने, तेल निर्यात में ढील, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा, लेबनान में पूर्ण युद्धविराम और ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे विषयों पर अभी भी दोनों देशों के बीच सहमति बननी बाकी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।