रीवा कलेक्ट्रेट में ओबीसी महासभा का उग्र प्रदर्शन, कुत्ते के गले में ज्ञापन बांधने की घटना, प्रशासन और पुलिस पर गंभीर सवाल।
सतना में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से हमले बढ़े। रोजाना 30 नए काटने के मामले, विशेषज्ञों ने नसबंदी केंद्र खोलने की जरूरत बताई।
कोठी तहसील के पैकौरा गांव में आवारा कुत्ते ने 5 वर्षीय बच्ची पर हमला किया, हालत गंभीर।
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के आतंक पर ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा कि बच्चों और बुजुर्गों की मौतों पर राज्य सरकारों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। कोर्ट ने डॉग लवर्स की जवाबदेही तय करने के संकेत दिए।
देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे लोगों में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। दरअसल, सिवनी जिले के समनापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा कि शेल्टर होम से सभी कुत्तों को छोड़ा जाए केवल हिंसक और बीमार कुत्ते ही वहां रहेंगे। नसबंदी के बाद कुत्तों को छोड़ने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने की अनुमति नहीं है और इस संबंध में कानून बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों को लेकर एक याचिका की जल्द सुनवाई की अपील की गई। यह याचिका कॉन्फ्रेंस फॉर ह्यूमन राइट्स (इंडिया) ने 2024 में दायर की थी, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी गई। याचिका को लेकर सीजेआई ने कहा कि इस मुद्दे पर पहले ही एक बेंच ने फैसला सुनाया है।
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर फैसला सुनाया, जिस पर दूसरे दिन आज मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा-बेजुबान जानवर कभी कोई समस्या नहीं हो सकते हैं, जिन्हें मिटा दिया जाए।
आज 12 अगस्त 2025 के स्टार सुबह समाचार बुलेटिन में आपका स्वागत है। जानें सांसदों को मिले नए फ्लैट्स, आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, विपक्ष के मार्च के दौरान राहुल-प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और जबलपुर बैंक में हुई सनसनीखेज लूट की पूरी खबर। देश और दुनिया की सभी महत्वपूर्ण घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण पढ़ें।
दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा और सख्त आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा-एमसीडी और एनडीएमसी को सभी आवारा कुत्तों को तुरंत उठाकर दूसरे इलाके में भेजें। अगर कोई भी संगठन कुत्तों को जबरदस्ती पकड़ने में बाधा डालता है, तो उसे सुप्रीम कोर्ट की ओर से सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।






















