अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इनमें नयनतारा के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म और मातृभूमि जैसी फिल्में शामिल हैं। इस बीच पिछले दिनों सलमान खान की द फैमिली मैन फेम मेकर्स राज एंड डीके के साथ एक तस्वीर सामने आई थी।

सलमान खान राज एंड डीके के साथ प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में
स्टूडियो पार्टनर के रूप में मैत्री मूवी मेकर्स के साथ बातचीत जारी
मुंबई। स्टार समाचार वेब
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। इनमें नयनतारा के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म और मातृभूमि जैसी फिल्में शामिल हैं। इस बीच पिछले दिनों सलमान खान की द फैमिली मैन फेम मेकर्स राज एंड डीके के साथ एक तस्वीर सामने आई थी। जिसके बाद दोनों के साथ में कोई प्रोजेक्ट करने की चचार्एं सामने आईं। अब एक नई जानकारी सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान द फैमिली मैन के निर्माताओं राज और डीके के साथ सुपरहीरो फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के बारे में एक नए अपडेट में बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।
मेकर्स के साथ बातचीत जारी
एक हाई-कॉन्सेप्ट एक्शन एंटरटेनर के रूप में इस फिल्म का निर्माण अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं। स्टूडियो पार्टनर के रूप में मैत्री मूवी मेकर्स के साथ बातचीत जारी है। निर्माता अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में हैं और फिल्म के पैमाने, लुक और टेक्निकल एंगल को अंतिम रूप दे रहे हैं।
बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म
रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म है, जिसे ग्लोबल दर्शकों के लिए बनाया जा रहा है।सामंथा रुथ प्रभु के कास्ट होने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। मेकर्स अभी भी लीड एक्ट्रेस की तलाश में लगे हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ सलमान पहली बार सुपरहीरो फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। राज और डीके के साथ सलमान के आने से फिल्म को लेकर पहले से ही उत्सुकता बन गई है।
ईद पर आएगी सलमान की फिल्म
इस बीच सलमान खान वामशी पेडिपल्ली द्वारा निर्देशित एक अनाम एक्शन एंटरटेनर की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में नयनतारा मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में हैं। शिरीष और कुलदीप राठौर द्वारा निर्मित यह फिल्म ईद 2027 के दौरान रिलीज होने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़िए...
सलमान की ‘गलवान’ का बदला नाम... अब मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 23 जून को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी। ममूटी को पद्म भूषण और आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब यूट्यूब पर लाइव कॉन्सर्ट करने के कारण 74 कोड़े और 2 साल के प्रतिबंध की सजा मिली है। जानें मानवाधिकार संगठनों ने इस पर क्या कहा।
अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है। वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है। अभी इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ है।
अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3, 21 मई कोई सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से तो अच्छा रिस्पांस तो मिला ही था, लेकिन बॉक्स आफिस पर हिंदी में रिलीज हुए बिना ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किया।
OTT Releases This Week: 12 जून का शुक्रवार ओटीटी लवर्स के लिए बेहद खास है। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से लेकर अली फज़ल की 'राख' तक, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज हुईं ये 7 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज। देखें पूरी लिस्ट।
अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म पेद्दी बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की तारीफ हो रही हैं। मगर, साथ ही आलोचनाएं भी हो रही हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर को जिस तरह दिखाया गया है, उस पर विवाद शुरू हो गया।
शिल्पा शिंदे द्वारा संजय कोहली पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप स्वीकारने के बाद हिना खान का फूटा गुस्सा। हिना ने दूसरी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कसा तंज। जानिए क्या है पूरा विवाद।
लीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ 5 जुलाई को बेहद सादगी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। जानें उनकी शादी की तारीख, वेन्यू और ऐज गैप से जुड़ी पूरी डिटेल।