देश में करोड़ों छात्रों का सपना देश के आईआईटी संस्थानों में प्रवेश का होता है जिसके लिए वे कड़ी मेहनत करते हैं। आईआईटी में प्रवेश के लिए छात्रों को कठिन परीक्षा से होकर गुजरना पड़ता है, क्योंकि इन संस्थानों में सीटें सीमित होती हैं।

600 नई सीटें जुड़ीं... दाखिले के लिए 18826 सीटें उपलब्ध
आईआईटी जोधपुर में सबसे ज्यादा 140 सीटें एड की गई
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश में करोड़ों छात्रों का सपना देश के आईआईटी संस्थानों में प्रवेश का होता है जिसके लिए वे कड़ी मेहनत करते हैं। आईआईटी में प्रवेश के लिए छात्रों को कठिन परीक्षा से होकर गुजरना पड़ता है, क्योंकि इन संस्थानों में सीटें सीमित होती हैं। धीरे-धीरे सीटों में लगातार वृद्धि हो रही है ताकी ज्यादा से ज्यादा छात्र आईआईटी से अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकें। इस बार आईआईटी में 600 से अधिक नई सीटें जोड़ी गईं हैं। पिछले वर्ष तक आईआईटी में रिक्त सीटों की संख्या 18,160 थी जो अब बढ़कर 18,826 हो गई है। सबसे ज्यादा सीटें आईआईटी जोधपुर में जुड़ी हैं जिनकी संख्या 140 है। इसके बाद आईआईटी मंडी में भी 120 सीटें एड की गईं हैं।
सीटों के साथ कई नए कोर्स भी जुडे
आईआईटी संस्थानों में सीटों के एड होने के साथ ही कई नए कोर्स भी एड किये गए हैं। जानकारी के मुताबिक 18 नए कार्यक्रम शुरू हुए हैं। आईआईटी कानपुर ने इंटेलिजेंट सिस्टम्स, आईआईटी मंडी ने क्वांटम साइंस एंड इंजीनियरिंग जबकि आईआईटी इंदौर ने बायोमेडिकल इंजीनियरिंग को डेटा साइंस के प्रोग्राम को शुरू किया है।
सहजता से काम करने की जरूरत
आईआईटी मंडी में अब केमिकल/ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में भी डेटा एनालिटिक्स का उपयोग किया जा रहा है, जो इस बात का संकेत है कि भविष्य के इंजीनियरों को मशीनों और सामग्रियों के साथ-साथ एल्गोरिदम और डेटा के साथ भी सहजता से काम करने की जरूरत होगी।
वास्तविक चुनौतियों पर फोकस
आईआईटी धारवाड़ गणित और भौतिकी में विज्ञान, आईआईटी इंदौर का पर्यावरण अर्थशास्त्र और सतत इंजीनियरिंग, आईआईटी पलक्कड़ का मैटेरियल्स इंजीनियरिंग और आईआईटी खड़गपुर का बायोमेडिकल इंजीनियरिंग कार्यक्रमों को वास्तविक चुनौतियों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।
GATE 2026 Result Out: आईआईटी गुवाहाटी ने जारी किया गेट परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक
एनआईआरएफ रैंकिंग... आईआईटी मद्रास 7वीं बार नंबर वन
आईआईटी खड़गपुर और एम्स भोपाल मिलकर करेंगे मानसिक स्वास्थ्य पर शोध


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश की राजधानी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की तीन बड़ी मांगों को मान लिया है। विवि प्रशासन ने स्टूडेंट यूनियन गठन के बाद 15 दिन में चुनाव कराने का एलान कर दिया है।
मध्यप्रदेश में कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगाम लगाने, गतिविधियों को नियंत्रित करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश लागू किए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश कोचिंग केंद्र (पंजीयन एवं विनियमन) नियम, 2026 का प्रारूप जारी कर दिया है।
ICAI ने CA Inter September 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चंदक साक्षी ने AIR 1 हासिल की है। देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत।
मध्यप्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आखिरी मौका आ गया है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, भोपाल ने एमपी स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह एमबीबीएस और बीडीएस की बची हुई सीटों के लिए अंतिम राउंड है।
रेलवे भर्ती सेल (RRC NWR), जयपुर ने 2,008 एक्ट अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 23 अक्टूबर से rrcjaipur.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानिए योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया।
दिल्ली सरकार के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षा निदेशालय ने अतिथि शिक्षकों के मानदेय की प्रणाली में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस नए प्रस्ताव के तहत अब अतिथि शिक्षकों को दैनिक (पर डे) के हिसाब से मिलने वाले भुगतान की जगह एक निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में एक बेहद अहम बदलाव किया है। आगामी वर्ष 17 फरवरी से शुरू होने जा रही इन बोर्ड परीक्षाओं में इस बार प्रदेशभर के 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं।
मध्यप्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहे निजी कॉलेजों की मनमानी पर प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने प्रदेश के 571 निजी कॉलेजों को नोटिस जारी कर फीस निर्धारण के लिए जरूरी वित्तीय और प्रशासनिक जानकारियां प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Bar Council of India ने AIBE XXII परीक्षा के लिए 19 विषयों का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा की तारीख और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिटेल।