मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में एक बेहद अहम बदलाव किया है। आगामी वर्ष 17 फरवरी से शुरू होने जा रही इन बोर्ड परीक्षाओं में इस बार प्रदेशभर के 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं।

प्रदेशभर में 17 फरवरी-2027 से शुरू होगी परीक्षा
छात्रों को पसंद का दूसरा सवाल चुनने की सुविधा बंद
18 लाख से अधिक विद्यार्थियों परीक्षा में होंगे शामिल
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में एक बेहद अहम बदलाव किया है। आगामी वर्ष 17 फरवरी से शुरू होने जा रही इन बोर्ड परीक्षाओं में इस बार प्रदेशभर के 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। माशिम द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, मुख्य विषयों के पेपरों में दो अंकों वाले अति लघुउत्तरीय प्रश्नों से आंतरिक विकल्प की सुविधा को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। पहले छात्रों के पास यह आजादी होती थी कि यदि उन्हें दो नंबर का कोई एक प्रश्न नहीं आता था, तो वे उसके अथवा (विकल्प) में दिए गए दूसरे सवाल का उत्तर चुन सकते थे। अब यह सुविधा बंद होने के बाद विद्यार्थियों को निर्धारित किए गए सभी दो अंकों वाले प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य रूप से देने होंगे। इस बड़े फेरबदल का सीधा असर छात्रों की परीक्षा तैयारी और अध्ययन रणनीति पर पड़ेगा।
गंभीरता से करनी होगी पढ़ाई
अब सिर्फ चुनिंदा अध्यायों या महत्वपूर्ण प्रश्नों को रटकर परीक्षा पास करने का तरीका कारगर साबित नहीं होगा, बल्कि विद्यार्थियों को पूरे पाठ्यक्रम की गहराई से पढ़ाई करनी होगी। हालांकि, बोर्ड ने तीन अंकों के लघुउत्तरीय और चार अंकों के दीर्घउत्तरीय प्रश्नों में पहले की तरह ही आंतरिक विकल्प की सुविधा को बरकरार रखा है, जिससे छात्रों को राहत भी मिलेगी। वहीं, राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा (एनएसक्यूएफ) से जुड़े विषयों के पेपरों में पांच अंकों के दीर्घउत्तरीय और सात अंकों के निबंधात्मक प्रश्नों में विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।
सटीक रूप से समझने में मदद मिलेगी
परीक्षा पैटर्न में हुए इस बदलाव के बाद अब प्रदेश के लाखों परीक्षार्थी माशिमं की ओर से जारी किए जाने वाले नए ब्लू प्रिंट और सैंपल पेपर्स (मॉडल प्रश्नपत्र) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन मॉडल पेपर्स के जरिए ही विद्यार्थियों को विषयवार अंक-वितरण, प्रश्नों की सही प्रकृति और प्रश्नपत्र की संपूर्ण संरचना को सटीक रूप से समझने में मदद मिलेगी। चूंकि सीबीएसई पहले ही अपने सैंपल पेपर जारी कर चुका है, इसलिए एमपी बोर्ड के छात्र भी नए पैटर्न के अनुसार अपनी अंतिम रणनीति बनाने और बेहतर अंक हासिल करने के लिए नए मॉडल पेपर का इंतजार कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में एक बेहद अहम बदलाव किया है। आगामी वर्ष 17 फरवरी से शुरू होने जा रही इन बोर्ड परीक्षाओं में इस बार प्रदेशभर के 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं।
मध्यप्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहे निजी कॉलेजों की मनमानी पर प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने प्रदेश के 571 निजी कॉलेजों को नोटिस जारी कर फीस निर्धारण के लिए जरूरी वित्तीय और प्रशासनिक जानकारियां प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Bar Council of India ने AIBE XXII परीक्षा के लिए 19 विषयों का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा की तारीख और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिटेल।
हरियाणा के गुरुग्राम के छोटे से झुंडसराय गांव से ताल्लुक रखने वाली और हिसार की बहू डॉ. सपना लांग्यान ने अपनी असाधारण मेहनत और शोध के दम पर वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि केवल परिवार या गांव तक सीमित नहीं, बल्कि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आकांक्षा रखने वाले युवाओं के लिए भी प्रेरणा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने देश के शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। प्रो. योगेश सिंह ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डीयू के कुलपति की कमान संभाल ली है। यह कोई आम री-अपॉइंटमेंट नहीं है। असल में यह 77 साल पुराना इतिहास बदलने वाला फैसला बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के आयुष कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों (BAMS, BHMS, BUMS, BNYS) में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश ने राज्य कोटा की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसलिंग के तृतीय चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश लेने के लिए जल्द ही एनटीए की ओर से जेईई मेन-2026 के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी JEE Main Admission 2027 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भारतीय सशस्त्र बल अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल पूरा होने के बाद समीक्षा करेंगे। 25 प्रतिशत रिटेंशन दर और भविष्य की भर्ती प्रक्रियाओं पर क्या है नई अपडेट, जानें विस्तार से।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने MP Police Constable Driver Recruitment 2026 की नियम पुस्तिका जारी कर दी है। 1000 पदों के लिए 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू होंगे। जानें योग्यता, आयु, वेतनमान और परीक्षा की पूरी जानकारी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IPS अधिकारियों के लिए जनरेटिव AI, साइबर सुरक्षा और उभरती तकनीकों से जुड़े पाठ्यक्रम अनिवार्य कर दिए हैं। iGOT Karmayogi पोर्टल पर इनके प्रदर्शन को वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (APAR) से जोड़ा जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह