मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से हालात खराब है। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग छिड़ी है। इस जंग का सबसे बड़ा असर पड़ा है होर्मुज की खाड़ी पर है। वो पतला समुद्री रास्ता जिससे दुनिया का 20 फीसदी तेल और गैस गुजरता है।

जहाज पाइक्सिस पायनियर रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया।
मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच मिली बड़ी कूटनीति सफलता
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब
होर्मुज पर निर्भरता कम करने अमेरिका से की आपूर्ति
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से हालात खराब है। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग छिड़ी है। इस जंग का सबसे बड़ा असर पड़ा है होर्मुज की खाड़ी पर है। वो पतला समुद्री रास्ता जिससे दुनिया का 20 फीसदी तेल और गैस गुजरता है। ईरान ने धमकी दी कि जो जहाज इस रास्ते से निकलेगा, उस पर हमला होगा। बस इतना सुनते ही सैकड़ों जहाज वहीं लंगर डालकर रुक गए। भारत के भी कई जहाज खाड़ी में फंसे पड़े हैं। इसी बीच सवाल उठ रहा था कि अगर गैस के जहाज नहीं आए तो भारत में रसोई गैस का क्या होगा। क्या घरों के चूल्हे बुझ जाएंगे, लेकिन भारत पहले से तैयार था। होर्मुज पर निर्भरता कम करते हुए भारत ने अमेरिका से एलपीजी को लेकर संपर्क साधा और इसका नतीजा अभी सामने है। अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पाइक्सिस पायनियर रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया।
72,700 टन रसोई गैस पहुंचेगी
यह अकेला नहीं है। 25 मार्च को अपोलो ओसियन 26,687 टन गैस लेकर आएगा। इंडियन आॅयल और भारत पेट्रोलियम के लिए। 29 मार्च को अमेरिका से एक और जहाज 30,000 टन गैस लेकर आएगा - यह एचपीसीएल के लिए है। यानी इस हफ्ते अकेले मंगलुरु में 72,700 टन से ज्यादा रसोई गैस पहुंचेगी। यह गैस सिर्फ मंगलुरु के लिए नहीं है।
गैस की कोई कमी नहीं होगी
एचपीसीएल की पाइपलाइन यहां से सीधे बेंगलुरु और आगे तक जाती है। यानी दक्षिण भारत के लाखों घरों के चूल्हे इसी गैस से जलेंगे। होर्मुज में जंग चल रही है, रास्ता बंद है, लेकिन भारत ने वक्त रहते अमेरिका का रुख किया और सप्लाई बनाए रखी। फिलहाल भारत के घरों में गैस की कोई कमी नहीं होगी।
जंग को लेकर ताजा हालात
मिडिल ईस्ट में ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध अपने चौथे सप्ताह में गंभीर रूप ले चुका है. अमेरिका और इजरायल ने कोडनेम आॅपरेशन रोरिंग लायन और एपिक फ्यूरी के तहत बड़े हवाई हमले जारी रखा है। जवाब में ईरान ने मिसाइलें दिमोना और यरुशलम पर दागीं, जिसके चलते बड़े पैमाने पर नुकसान और घायल हुए।
ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, अन्यथा ऊर्जा प्लांट को तबाह करने की धमकी दी। गाजा, सीरिया और रेड सी में भी संघर्ष जारी है। अब तक 1,400 से अधिक ईरानी मारे जा चुके हैं और क्षेत्र की सुरक्षा गंभीर रूप से खतरे में है।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह