देशभर में पिछले कई दिनों से लगातार विमानों में खराबी देखने को मिल रही है। कहीं इमरजेंसी लैंडिंग तो कहीं तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइटों का लेट और कैंसिल होना मानों आम सा हो गया है। इन समस्याओं के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एअर इंडिया की कोच्चि-दिल्ली फ्लाइट एयरबस एयरक्राफ्ट से ऑपरेट होने वाली थी।
देशभर में पिछले कई दिनों से लगातार विमानों में खराबी देखने को मिल रही है। कहीं इमरजेंसी लैंडिंग तो कहीं तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइटों का लेट और कैंसिल होना मानों आम सा हो गया है। इन समस्याओं के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बीती देर रात कोच्चि से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी सामने आई। वहीं कुछ यात्रियों ने दावा किया है कि प्लेन रनवे पर फिसल गया था। इसके कारण फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इस फ्लाइट में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन भी सवार थे। एयरपोर्ट अधिकारियों और एअर इंडिया ने इस तकनीकी खराबी की पुष्टि की है। दरअसल, केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर बीती देर रात एअर इंडिया के प्लेन में टेक ऑफ से पहले खराबी आ गई। फ्लाइट कोच्चि से दिल्ली जाने वाली थी। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। एअर इंडिया ने अपने बयान में बताया कि फ्लाइट संख्या एआई-504 में उड़ान भरने के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला। कॉकपिट क्रू ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उड़ान नहीं भरने का फैसला किया और विमान को जांच के लिए वापस बे में ले आए।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार 24. कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फ्लाइट संख्या एआई- 504 को एयरबस ए-321 एयरक्राफ्ट से आपरेट किया जाना था। सीआईएएल ने बताया कि अब एअर इंडिया दूसरे एयरक्राफ्ट से यात्रियों को दिल्ली भेजने की तैयारी कर रही है।
फ्लाइट में एनार्कुलम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हिबी ईडन भी सवार थे। ईडन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि विमान एआई-504 में कुछ एबनॉर्मल था। ऐसा लगा जैसे विमान रनवे पर फिसल गया। फ्लाइट में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। बाद में फ्लाइट के क्रू मेंबर्स का ड्यूटी समय भी पूरा हो गया था, जिससे कारण टेक ऑफ करना असुरक्षित और नियमों के खिलाफ था। एअर इंडिया ने फ्लाइट कैंसिल होने के कारण विमान में सवार यात्रियों से माफी भी मांगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।