वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान और घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार खरीदारी के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। हालांकि बाजार लाल निशान पर खुला, लेकिन बाद इसमें बढ़त देखने को मिली।

बाजार लाल निशान पर खुला, लेकिन बाद इसमें बढ़त देखने को मिली।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान और घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार खरीदारी के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। हालांकि बाजार लाल निशान पर खुला, लेकिन बाद इसमें बढ़त देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 115.8 अंक चढ़कर 85,640.64 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 40.7 अंक बढ़कर 26,217.85 पर पहुंच गया। आरबीआई की बड़ी तरलता घोषणा और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी के कारण शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 89.51 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
वहीं, इस दौरान सेंसेक्स के टॉप लूजर्स और गेनर्स की बात करें, तो बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, भेल, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक शामिल रहे, जिनमें 0.74 परसेंट का उछाल आया। वहीं, लूजर्स की लिस्ट में इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे आईटी स्टॉक रहे, जिनमें 0.8 परसेंट तक की गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी देखी गई, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.24 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.38 परसेंट का उछाल आया।. सेक्टोरल तौर पर, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मीडिया ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की, जिनमें क्रमश: 0.91 परसेंट और 0.55 परसेंट की तेजी आई।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
बुधवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। क्रिसमस ईव की छुट्टी होने के चलते कई इंडेक्स जल्दी बंद भी हो गए। आखिर तक जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.36 परसेंट ऊपर नजर आया और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.42 परसेंट चढ़कर कारोबार करता दिखा। हालांकि, आस्ट्रेलिया का एसएंडपी एक्स 200 0.58 परसेंट नीचे था। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार लगातार चौथे सेशन में हाई लेवल पर बंद हुआ। तीसरी तिमाही में जीडीपी के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों के चलते एसएंडपी 500 ने एक नया क्लोजिंग रिकॉर्ड बनाया। जुलाई-सितंबर तिमाही में अमेरिका की जीडीपी में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 4.3 परसेंट का उछाल आया। इसके चलते रातभर में ही एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.46 परसेंट कर बढ़त हासिल की। नैस्डैक कम्पोजिट भी 0.57 परसेंट तक चढ़ा और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.16 परसेंट का उछाल आया।
बाजार को मिलेगी मजबूती
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा-जैसे-जैसे 2025 समाप्त हो रहा है, बाजार में तेजी के साथ समेकन का दौर शुरू होता दिख रहा है। मजबूत घरेलू मैक्रो आर्थिक स्थिति और वित्त वर्ष 2026 की तीसरी और चौथी तिमाही व वित्त वर्ष 2027 के लिए आय वृद्धि की अनुकूल उम्मीदें बाजार को मूलभूत समर्थन प्रदान करेंगी। घरेलू निवेश में निरंतर वृद्धि और प्रत्यक्ष निवेशक की लगातार खरीदारी से बाजार को मजबूती मिलेगी।
आरबीआई ने तरलता बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि वह बैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाने के लिए 2 लाख करोड़ मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा और 10 अरब अमेरिकी डॉलर की डॉलर-रुपए स्वैप नीलामी आयोजित करेगा। ओएमओ की खरीद और अदला-बदली की नीलामी 29 दिसंबर, 2025 से 22 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस निर्णय की घोषणा करते हुए आरबीआई ने कहा कि वह तरलता और बाजार की बदलती परिस्थितियों पर नजर रखना जारी रखेगा और व्यवस्थित तरलता की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय करेगा।
ब्रेंट क्रूड का भाव 62.39 डॉलर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत बढ़कर 62.39 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। बाजार विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,794.80 करोड़ के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शेयरों की खरीद जारी रखी और 3,812.37 करोड़ के शेयर खरीदे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। सुबह 9:23 बजे तक निफ्टी 50 में 0.20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो 23,315.80 पर पहुंच गया। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 0.22 फीसदी बढ़कर 74,474.19 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में यह बढ़त कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण देखी गई।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ाने को बोर्ड ने दी मंजूरी। टाटा समूह को शेयर बाजार में उतारने का भी फैसला। जानिए नोएल टाटा के साथ मतभेद और इस्तीफे के पूरे घटनाक्रम की अंदरूनी कहानी।
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,129 घटकर 1.51 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत में 2,862 रुपए की कमी आई है, जिससे इसका नया भाव 2.28 लाख रुपए प्रति किलो हो गया है।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर पहुंच गए। निवेशकों की नजरें अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी नीतिगत निर्णय पर टिकी हैं।
केंद्र सरकार ने UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट और चार्ज को लेकर विपक्ष के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। जानिए सरकार ने अपने बयान में क्या कहा।
पिछले सत्र में भारी नुकसान के बाद आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दर्ज किया गया। वैल्यू बाइंग के कारण प्रमुख सूचकांकों में यह सुधार देखा गया। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
जानिए क्या सरकार 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई (UPI) भुगतान पर कोई नया चार्ज लगाने जा रही है या नहीं। 14 सितंबर 2026 के नए गजट नोटिफिकेशन, एमडीआर (MDR), और आम आदमी पर इसके असर से जुड़े सभी 15 महत्वपूर्ण सवालों के आसान जवाब।
देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई। बीते दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है।
आज भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक चुनौतियों के बात भी मजबूत बढ़त दर्ज की। सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के ऊपर रहा और आईटी सूचकांक में 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई। दरअसल, वैश्विक स्तर पर बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल और कच्चे तेल के दामों ने निवेशकों को चिंतित किया।
अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82% और खाद्य महंगाई 5.95% पर पहुंच गई है। थोक महंगाई में भी उछाल आया है। जानें RBI के नए अनुमान और महंगाई से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।