आज के दौर में मोटापे की समस्या को लेकर हर कोई परेशान है। हालांकि, कुछ सावधानियां बरत कर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। नाश्ता भी वजन घटाने और बढ़ाने दोनों के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है।

आज के दौर में मोटापे की समस्या को लेकर हर कोई परेशान है। हालांकि, कुछ सावधानियां बरत कर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। नाश्ता भी वजन घटाने और बढ़ाने दोनों के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे शरीर पर जमा चर्बी कम होने लगेगी और वजन कम करने में आसानी होगी।
वजन घटाने के लिए नाश्ता
मोटापा कम करने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट का सेवन करें। खाने में ऐसी चीजें खाएं जिनसे पेट भर जाए और फाइबर से भरपूर होने की वजह से लंबे समय तक भूख न लगे। कुछ लोग नाश्ते में बहुत आॅयली मीठा या कुछ ज्यादा ही नमकीन खा लेते हैं। जिससे तुरंत एनर्जी तो मिलती है लेकिन वजन पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी 5 चीजें बता रहे हैं जो वेट लॉस में आपकी मदद करेंगी। इन चीजों को नाश्ते में खाने से कुछ ही दिनों में वजन पर फर्क दिखने लगेगा।
मोटापा कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं
फल- नाश्ते में कुछ हल्का और हेल्दी खाना है तो ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करें। फलों में भरपूर फाइबर, विटामिन, मिनरल और एंटीआॅक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। फल खाने से वजन कम होता है और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। वेट लॉस के लिए सेब, अनार, पपीता, तरबूज, खरबूज, अमरूज और बेरीज जैसे फल डाइट में शामिल करें।
ओट्स और दलिया-
ओट्स और दलिया दोनों ही फाइबर रिच फूड है। ओट्स खाने से तेजी से वजन कम होता है। वहीं दलिया लंबे समय तक पेट फुल रखता है और ओवर ईटिंग से बचाता है। ओट्स और दलिया को सब्जियों के साथ मिलाकर पकाएं। इससे आपको वेट लॉस में आसानी होगी।
सीड्स-
सब्जा सीड्स और चिया सीड्स को अपने नाश्ते में जरूर शामिल करें। ये दोनों बीज शरीर में जमा फालतू चर्बी को कम करती हैं। इससे पेट साफ होता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है। रोजाना 2 चम्मच चिया सीड्स, अलसी सीड्य या सब्जा सीड्स का सेवन नाश्ते में जरूर करें।
स्मूदी-
कुछ लोगों को फल खाने के बाद जल्दी भूख लग सकता है। ऐसे में आप फल, ड्राई फ्रूट्स, ओट्स और दूध या दही के साथ स्मूदी तैयार कर सकते हैं। स्मूदी पीने से पेट फुल रहता है और ज्यादा खाने से बचते हैं। इससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।
स्प्राउट्स-
नाश्ते में 1-2 दिन छोड़कर स्प्राउट्स जरूर खाएं। आप मूंगदाल, चना, सोयाबीन और लोबिया से स्प्राउट्स बना सकते हैं। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें कटा प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, नींबू और नमक डालकर खा सकते हैं। आप इसमें पीनट्स और किशमिश भी मिला सकते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
क्या आप स्वस्थ रहना चाहते हैं? प्रोटीन, विटामिन और फाइबर से भरपूर डाइट के फायदे और इसे अपने जीवन में शामिल करने के आसान तरीके जानें इस लेख में।
क्या आपके रिश्तों में खटास आ रही है? किसी और को बदलने से पहले अपना आत्म-आकलन करना क्यों जरूरी है? जानें स्वस्थ संबंधों के लिए आत्म-चिंतन के तरीके।
मानसून के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। अपनी सेहत को सुरक्षित रखने के लिए जानें खान-पान, स्वच्छता और लाइफस्टाइल से जुड़ी खास टिप्स।
क्या आप असफलता से निराश हैं? जानिए कैसे हर विफलता वास्तव में एक नई और बेहतर शुरुआत का अवसर लाती है। पुरानी गलतियों को भूलकर पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की बेहतरीन लाइफस्टाइल गाइड।
भारत की प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल (2.1) से घटकर 1.9 रह गई है। एलन मस्क ने भी इस पर चिंता जताई है। जानिए भारत में गिरती जन्म दर के कारण और इसके भविष्य पर होने वाले असर के बारे में।
WhatsApp ला रहा है नया View Once Text फीचर। अब फोटो-वीडियो की तरह टेक्स्ट मैसेज भी एक बार पढ़ते ही चैट से गायब हो जाएगा। जानें कैसे काम करेगा यह नया प्राइवेसी फीचर।
क्या आपकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में फैटी लिवर आया है? तुरंत दवा खाने के बजाय लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें। जानिए विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र के शेट्टी से फैटी लिवर को प्राकृतिक रूप से ठीक करने के अचूक उपाय।
फिट रहने के लिए संपूर्ण गाइड! जानें घर पर कसरत करने के तरीके, मुख्य योग आसन, जिम के जरूरी नियम और सुरक्षित रूप से वजन नियंत्रित करने के व्यावहारिक उपाय।
भारत में लॉन्च हुआ फेफड़ों के कैंसर का 7 मिनट वाला जादुई इंजेक्शन 'टेसेंट्रिक'। जानिए कैसे काम करती है रोश फार्मा की यह इम्यूनोथेरेपी और क्या है इसकी कीमत।
जानें समय प्रबंधन के प्रभावी तरीके जिनसे आप एक दिन में अधिक काम कर सकते हैं। पोमोडोरो तकनीक और कार्य प्राथमिकता के साथ अपनी उत्पादकता बढ़ाएं।