मौसम बदलते ही हमारी जीवनशैली और जरूरतों में बदलाव आना स्वाभाविक है। सर्दियों का मौसम जहां अपने साथ खुशनुमा अहसास और गरमा-गरम खान-पान की लज्जत लाता है, वहीं सेहत और त्वचा के लिए थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की मांग भी करता है।

आहार में बाजरा, तिल, गुड़, अदरक, लहसुन शामिल करें
सुखी जीवन बिताने के लिए नियम निर्धारित करने पड़ेंगे

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मौसम बदलते ही हमारी जीवनशैली और जरूरतों में बदलाव आना स्वाभाविक है। सर्दियों का मौसम जहां अपने साथ खुशनुमा अहसास और गरमा-गरम खान-पान की लज्जत लाता है, वहीं सेहत और त्वचा के लिए थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की मांग भी करता है। अगर सही समय पर सही आदतें अपना ली जाएं, तो ठंड का यह मौसम बिना किसी परेशानी के बेहद तरोताजा और आरामदायक बीत सकता है। दरअसल, हर कोई एक खुशहाल जिंदगी जीना चाहता है, लेकिन यह इतना आसान नहीं होता। इस भागमभाग वाले समय में वर्कलोड और जिम्मेदारियों के बीच एक स्वस्थ्य जीवन शैली को बनाए रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है। जब तक हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देंगे तब तक हम एक हेल्दी लाइफस्टाइल को नहीं अपना सकते। सुखी जीवन बिताने के लिए कुछ नियम निर्धारित करने पड़ेंगे और उनका कड़ाई से पालन करना होगा। आइए जानते हैं क्रमवार कि हम अपने जीवन को सुरक्षित और खुशहाल कैसे बना सकते हैं।
त्वचा और बालों की देखभाल
नहाने के तुरंत बाद नारियल तेल, बादाम तेल या बॉडी लोशन का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा में नमी बनी रहे। ज्यादा गर्म पानी त्वचा को रुखा बना देता है, इसलिए हल्के गुनगुने पानी का ही प्रयोग करें। हफ्ते में दो बार गुनगुने तेल से सिर की मालिश करें और डैंड्रफ से बचने के लिए माइल्ड शैम्पू का प्रयोग करें।
गरमा-गरम और पौष्टिक भोजन
आहार में बाजरा, तिल, गुड़, अदरक, लहसुन और मेवे शामिल करें। यह शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिनभर में पर्याप्त गुनगुना पानी और सूप पीते रहें। तुलसी, अदरक, काली मिर्च और हल्दी वाली चाय या काढ़ा पिएं, जिससे सर्दी-जुकाम से बचाव हो।
हल्का व्यायाम के साथ धूप
ठंड के कारण आलस बढ़ता है, इसलिए योग, स्ट्रेचिंग या सुबह की धूप में टहलना बेहद जरूरी है। दिन में 15-20 मिनट धूप में बैठने से शरीर को प्राकृतिक विटामिन डी मिलता है।
इस तरह के पहने कपड़े
एक भारी स्वेटर की जगह कपड़ों की 2-3 हल्की परतें (लेयर्स) पहनें, यह शरीर की गर्मी को बेहतर तरीके से रोकती हैं। सुबह-शाम बाहर निकलते समय कान, गले और पैरों को ढककर रखें।
सीढ़ियों का इस्तेमाल करें
अक्सर लोग आफिस में दूसरे, तीसरे प्लोर में जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको सीढ़ियों का इस्तेमाल करना होगा। सीढ़ियों के इस्तेमाल से आपके दैनिक जीवन में शारिरिक गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा। इससे पैरों में मजबूती भी बढ़ेगी।
फिटनेस ट्रैकर का करें इस्तेमाल
अपने आपको मेंटली और फिजकली मजबूत रखने के लिए जरूरी है कि आप हर दिन कम से कम 10,000 कदम चलने का लक्ष्य बनाएं। इसके लिए आपको एक फिटनेस ट्रैकर लेना चाहिए जो हर घंटे आपको 250 कदम चलने की याद दिलाएगा।

मौसम बदलते ही हमारी जीवनशैली और जरूरतों में बदलाव आना स्वाभाविक है। सर्दियों का मौसम जहां अपने साथ खुशनुमा अहसास और गरमा-गरम खान-पान की लज्जत लाता है, वहीं सेहत और त्वचा के लिए थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की मांग भी करता है।
मौसम के अनुसार नाइट ड्रेस का चयन करना बेहद जरूरी है। इस लेख में जानें कि गर्मियों, सर्दियों और मानसून में किस तरह के फैब्रिक और डिजाइन वाली नाइटवियर पहननी चाहिए ताकि आपको चैन की नींद मिले।
बारिश के मौसम में बिना धूप के कपड़े झटपट सुखाने के आसान उपाय। जानें वॉशिंग मशीन स्पिन, हैंगर, पंखे और प्रेस के इस्तेमाल से जुड़े बेहतरीन लाइफस्टाइल टिप्स।
बारिश का मौसम अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। मानसून में अपनी सेहत, खानपान और त्वचा का खास ख्याल कैसे रखें, जानें इससे जुड़े बेहतरीन लाइफस्टाइल टिप्स।
जानिए 5 बेहतरीन हाई फाइबर आटे जैसे जौ, बाजरा, रागी, चना और ओट्स, जो पाचन सुधारने, वजन कंट्रोल करने और सेहत बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
जानिए दिनचर्या में समय प्रबंधन (Time Management) का क्या महत्व है। उत्पादकता बढ़ाने, तनाव कम करने और सफलता पाने के लिए समय नियोजन के प्रभावी टिप्स।
डिजिटल दौर और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में किताबों का महत्व कम हो गया है। जानें कि कैसे किताबें आपके तनाव को कम कर सकती हैं और मानसिक शांति के लिए पठन-पाठन क्यों जरूरी है।
बेहतर नींद और स्वस्थ जीवनशैली के लिए सोने की सही मुद्रा, स्लीप हाइजीन और वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानें। आज ही अपनाएं ये आदतें
क्या आप भी देर रात खाना खाते हैं? जानिए देर रात भोजन करने से पाचन, वजन और नींद पर क्या असर पड़ता है और स्वस्थ रहने के लिए भोजन का सही समय क्या है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह