भोपाल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए भोपाल कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार 10 अगस्त 2026 को जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रहेगा।

बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया
सभी शिक्षक-कर्मचारी तय समय पर स्कूल आकर उपस्थित रहेंगे

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में मानसून का नया और मजबूत सिस्टम सक्रिय होते ही कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, सीहोर, रायसेन, शाजापुर, विदिशा, हरदा, शुजालपुर और शिवपुरी समेत कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए भोपाल कलेक्टर के निर्देश पर आज सोमवार को नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी, प्राइवेट, सीबीएसई और एमपी बोर्ड स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि, जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को तय समय पर स्कूल में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। सुबह अचानक आदेश आने से पहले कई बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे, जिन्हें बाद में वापस लौटना पड़ा। शहर की कंफर्ट ग्रीन कॉलोनी (जेल रोड) और अपोलो अस्पताल के पास सड़कें जलमग्न हो गईं, वहीं लिंक रोड पर पेड़ गिरने से जाम लग गया।

उमरिया: संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के 2 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।
आगर मालवा: रात 3 बजे से बारिश, अब तक 18 इंच बारिश दर्ज,फसलों को नया जीवन मिला है।
रायसेन-विदिशा: रायसेन का रामलीला मैदान जलमग्न हो गया और विदिशा में सड़कें तालाब बन गई।

भोपाल के निचले इलाकों में जलभराव
बारिश और जलभराव को देखते हुए फैसला लगातार बारिश के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने अवकाश का निर्णय लिया है। खासकर निचले इलाकों में जलभराव और बारिश के दौरान आवागमन में आने वाली परेशानी को देखते हुए स्कूलों में विद्यार्थियों की आवाजाही रोकने का फैसला किया गया है। स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीहोर: उफनते नाले के बीच 108 टीम बनी देवदूत
सीहोर के जामनी गांव में डिलीवरी के लिए पहुंची 108 एंबुलेंस टीम (सुभाष सेन, कमल सिंह) ने जान जोखिम में डालकर उफनते नाले के बीच से एक गर्भवती महिला को सुरक्षित निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। बारिश से श्यामपुर, चरनाल, झरखेड़ा और छतरी में मकानों में पानी भर गया है। छापरी गांव में दो मकान आंशिक रूप से गिर गए हैं। श्यामपुर बस स्टैंड मार्ग, दोराहा जोड़-सीहोर मंडी मार्ग, चरनाल-हिंगोनी मार्ग, श्यामपुर-घाटपलासी मार्ग और बरखेड़ा हसन-नाईहेड़ी मार्ग मंद हो गए हैं।
शाजापुर: 6 घंटे में 4 इंच बारिश
सावन के दूसरे सोमवार को शाजापुर में केवल 6 घंटे में 4 इंच बारिश दर्ज की गई। मोहन बड़ोदिया की पड़ाव कॉलोनी में कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। भाजपा कार्यालय के सामने नाला ओवरफ्लो होने से मुख्य सड़क और हाईवे जलमग्न हो गए। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार, क्षेत्र में 14 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
शिवपुरी: बारिश ने पकड़ी रफ्तार, पानी-ही पानी
शिवपुरी जिले में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। रविवार शाम कोलारस में करीब दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से लुकवासा चौकी के उकावल मार्ग स्थित रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर गया, वहीं मोहरा रास्ते पर गुंजारी नदी का रपटा उफान पर आ गया। इस बारिश से जिले में अब तक बनी पानी की कमी पूरी होने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भी अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं।
हरदा: रिमझिम से फसलों को संजीवनी
हरदा जिले में रविवार शाम से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बारिश से सूख रही फसलों को नया जीवनदान मिला है। वहीं भू-जलस्तर में भी सुधार की उम्मीद है। फिलहाल क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश जारी है।
रायसेन: मैदान जलमग्न, सड़कें बनीं नाला
रायसेन में बीती रात से हो रही तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है और प्रसिद्ध रामलीला मैदान पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। बच्चे रेनकोट और छाते लेकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। बेगमगंज में भारी बारिश से खेतों का पानी सड़कों पर बहने लगा है। जिले में बीते तीन दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है।
शुजालपुर: तड़के 3 बजे से मूसलाधार
शुजालपुर में सोमवार तड़के करीब 3 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस मानसून सीजन की पहली तेज बारिश ने किसानों और व्यापारियों की चिंता दूर कर दी है। आधा सावन बीतने के बाद भी पानी न गिरने से नेवज और जमधड़ नदियां सूखी थीं, जिनमें अब पानी का बहाव तेज होने की उम्मीद है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।
सतना जिला अस्पताल की मर्चुरी में कंकाल के पोस्टमार्टम के दौरान दो स्कूली छात्राओं की मौजूदगी का मामला सामने आया। मेडिकल कॉलेज डीन ने पोस्टमार्टम विभागाध्यक्ष को नोटिस देकर पूरी प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा।
सतना में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने 26 स्कूल बसों की जांच की। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर आठ चालान, 30 हजार रुपये जुर्माना और एक बस की फिटनेस निरस्त की गई।
भोपाल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए भोपाल कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार 10 अगस्त 2026 को जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रहेगा।
भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान में विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासी कोड की मांग उठाते हुए सरकार को घेरा।
मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार! सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू ने भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना और रीवा-कोलकाता नई उड़ानों का किया शुभारंभ। जानिए किराए, नए एयरपोर्ट और एयर एंबुलेंस से जुड़ी पूरी जानकारी।
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाइयों विपिन और सचिन रघुवंशी को अवैध शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद दतिया भाजपा संगठन में सर्जरी की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद अब नए जिलाध्यक्ष की कमान किसे सौंपी जाए, इसे लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन जारी है। इस रेस में आशुतोष तिवारी और पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पिरोनिया के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। सबसे गंभीर हालात डिंडोरी जिले में बने हैं, जहां शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक लगातार 10 घंटों में 6 इंच से अधिक रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। इधर, राजधानी भोपाल में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। शहर की अधिकांश सड़कें लबालब हो गई हैं। शहर की निचली बस्तियों में नालियां चोक होने से पानी भर गया है।