ट्रंप के टैरिफ और वैश्विक चुनौतियों का भारत के निर्यात पर कोई असर नहीं होगा। सकारात्मक वृद्धि ही सामने आएगी। वित्त वर्ष के पहले छह महीनों (अप्रैल-सितंबर) के बीच देश के वस्तु और सेवा निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को 'जीएसटी बचत उत्सव' में यह बात कही।

पीयूूष गोयल (फाइल)
हाइलाइट्स
नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब.
ट्रंप के टैरिफ और वैश्विक चुनौतियों का भारत के निर्यात पर कोई असर नहीं होगा। सकारात्मक वृद्धि ही सामने आएगी। वित्त वर्ष के पहले छह महीनों (अप्रैल-सितंबर) के बीच देश के वस्तु और सेवा निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को 'जीएसटी बचत उत्सव' में यह बात कही।
गोयल ने कहा, प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका के बीच बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में आगे बढ़ रही है. भारत किसानों, मछुआरों और MSMEs के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘भारत के किसानों का, मछुआरों का, भारत के सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम क्षेत्र का, जब तक देश हितों को पूरी तरह से हम संभाल नहीं लेते, तब तक कोई समझौता नहीं हो सकता.’
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय अधिकारियों का दल इस सप्ताह अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ व्यापार वार्ता करने के लिए वाशिंगटन में था. इस साल फरवरी में, भारत और अमेरिका के नेताओं ने अधिकारियों को एक प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत आगे बढ़ाने को कहा था.
उन्होंने समझौते के पहले चरण को 2025 में अक्टूबर-नवंबर तक पूरा करने की समयसीमा तय की है. अब तक पांच दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है. पिछले महीने, गोयल ने व्यापार वार्ता के लिए एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व न्यूयॉर्क में किया था.
चालू वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल-सितंबर के दौरान यह लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 413.3 अरब डॉलर हो गया. इस अवधि के दौरान भारत का वस्तु निर्यात भी तीन प्रतिशत बढ़कर 220.12 अरब डॉलर रहा. उन्होंने कहा, 'दुनियाभर में हमारी वस्तुओं और सेवाओं की मांग है और भारत इस वृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा और हमें विश्वास है कि 2025-26 में देश के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि होगी.’
गोयल ने यह भी कहा कि जीएसटी में सुधार से अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और वैश्विक चुनौतियों के प्रभाव से निपटने में मदद मिलेगी. उन्होंने जीएसटी दरों में हाल में कटौती के लाभ का जिक्र करते हुए कहा, 'जीएसटी की घोषणा होते ही निवेशकों को तुरंत एहसास हो गया कि यह एक बड़ा लाभ है. मांग में भारी वृद्धि होगी.'
यह पूछे जाने पर कि क्या कुछ ई-कॉमर्स कंपनियों ने जीएसटी कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचाया है, मंत्री ने कहा कि आमतौर पर सभी कंपनियों ने लाभ पहुंचाया है और इसके अलावा उन्होंने नकद बोनस और छूट की भी घोषणा की है.
गोयल ने कहा, 'लेकिन अगर किसी साइट या मंच ने लाभ नहीं पहुंचाया है, तो उपभोक्ता मामलों की शिकायत कर सकता है और उपभोक्ता मामलों का विभाग उस पर जरूरी कदम उठाएगा. सभी उद्योगों और कंपनियों ने मुझे आश्वासन दिया है कि पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा.'

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।
पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पानी साथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान अपने आंतरिक संकटों के कारण बिखर रहा है।
भारत में 2026-27 की जनगणना के लिए केंद्र सरकार ने 40 सवालों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें पहली बार जाति, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खाता और डिजिटल साक्षरता जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल शामिल किए गए हैं।