ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।

विमान में टेक-आफ के तुरंत बाद आई तकनीकी खराबी
लैंडिंग के दौरान प्लेन के अंदर मची चीख-पुकार
छत की अंदरूनी परत भी टूटकर यात्रियों पर गिरी
सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी फ्लाइट से भेजा गया

मशहद। स्टार समाचार वेब
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। टायर फटने के कारण विमान के इंजन को भी गंभीर नुकसान पहुंचा, जिसके बाद पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए मशहद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया। ईरान के रजावी खोरासान प्रांत की सरकार के अनुसार, यह घटना देर शाम की है। ईरानी मीडिया द्वारा जारी वीडियो में दिखा कि इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त लगे तेज झटके से विमान की छत की अंदरूनी परत टूटकर यात्रियों पर आ गिरी। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
यात्रियों को सुरक्षित निकाला
हादसे के भयावह दृश्य के बावजूद पायलट ने विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया। सेफरान एयरलाइंस के प्रवक्ता हसन जाफरी ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
दूसरी फ्लाइट की गई व्यवस्था
यात्रियों को उनके गंतव्य (केरमानशाह) भेजने के लिए तुरंत दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया गया। घटना के बाद सुरक्षा कारणों से मशहद एयरपोर्ट का रनवे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, जिसे स्थिति सामान्य होने के बाद पुन: शुरू कर दिया गया।

पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए तैयार है। जानिए इस पूरी खबर की खास बातें।
इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री जहाज विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 रविवार को जावा सागर में अचानक लापता हो गया। यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन की ओर जा रहा था।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह