अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों तक चले संघर्ष के बाद शुक्रवार को दोनों देश स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टाक रिजॉर्ट में ऐतिहासिक शांति वार्ता के लिए आमने-सामने होंगे। यहां समझौते के क्रियान्वयन और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।

कच्चे तेल की कीमत गिरने से पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा
एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध,दाम स्थिर रहेंगे
दवाइयां, कपड़े, टायर, कृषि उत्पाद भी हो सकते हैं सस्ते

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों तक चले संघर्ष के बाद शुक्रवार को दोनों देश स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टाक रिजॉर्ट में ऐतिहासिक शांति वार्ता के लिए आमने-सामने होंगे। यहां समझौते के क्रियान्वयन और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा होगी। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाला प्रस्तावित शांति समझौता सिर्फ एक कूटनीतिक सफलता नहीं, बल्कि भारत के लिए एक बड़ी आर्थिक राहत साबित हो सकता है। दरअसल, भारत अपनी जरूरत का करीब 85% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए इस समझौते के बाद स्ट्रेट आफ होर्मुज से तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य होते ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम में गिरावट देखने को तो मिलेंगे ही। साथ ही इसका असर ट्रांसपोर्टेशन और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट पर भी दिखेगा।
खेती-किसानी में भी मिलेगी राहत
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट होने से पेट्रोलियम आधारित कच्चे माल जैसे सिंथेटिक धागे, रबर, प्लास्टिक और पेट्रोकेमिकल्स सस्ते होंगे, जिससे आगे चलकर कपड़े, साबुन, डिटर्जेंट, कॉस्मेटिक्स, दवाइयां, टायर और यहां तक कि खेती-किसानी के सामान भी सस्ते हो सकते हैं।
पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता
28 फरवरी और अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े जंग के दौरान ईरान ने होर्मुज में पाबंदी लगा दी, जिसके कारण तेल आपूर्ती बाधित हो गई। जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई थीं। चूंकि भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में स्ट्रेट आॅफ होर्मुज अगर पूरी तरह खुल जाता है तो निर्वाध कच्चे तेल का आयात होगा और बाजार में तेल की उपलब्धता बढ़ जाएगी। इससे कच्चे तेल की कीमतें कम हो जाएंगी और आगे चलकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी राहत मिल सकती है।
घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में होगी उपलब्ध
भारत एलपीजी गैस के लिए भी आयात पर काफी निर्भर है। लगभग 88 फीसदी एलपीजी आयात इसी रास्ते से जुड़े रहे हैं। ऐसे में स्ट्रेट आॅफ होर्मुज खुलने से भारत पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध हो सकेगा और इससे सरकार को एलपीजी की कीमतों को स्थिर रखने और सब्सिडी का बोझ कम करने में मदद मिल सकती है। इसका सीधा फायदा घरेलू उपभोक्ताओं तक देखने को मिल सकता है।
खाने-पीने के सामान भी होंगे सस्ते
डीजल का उपयोग सिर्फ वाहनों तक ही सीमित नहीं है, इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल खेती, कोल्ड स्टोरेज और माल ढुलाई में भी होता है। सब्जी-फल और दूसरे खाने पीने के सामान एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट लागत अहम भूमिका निभाती है। खाड़ी देशों के फर्टिलाइजर का भी कृषि में अहम योगदान है, ऐसे में अगर डीजल और खाद सस्ता होते हैं तो खाने-पीने की चीजों के दाम कम हो सकते हैं।
रोजमर्रा के सामान हो सकते हैं सस्ते
कपड़े धोने के पाउडर और डिटर्जेंट नहाने के साबुन, प्लास्टिक पैकेजिंग, रैपर, डिब्बे और ढक्कन बनाने में इस्तेमाल होने वाले पॉलीप्रोपाइलीन और पॉलीथीन जैसे कच्चे माल भी पेट्रोलियम से बनते हैं। ऐसे में इनकी लागत कम होने से भी इन सामानों में कमी देखने को मिल सकती है।
टायर और आटो पार्ट्स के भी दाम होंगे कम
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर टायर इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल सकता है। चूंकि टायर बनाने में इस्तेमाल होने वाला सिंथेटिक रबर पूरी तरह पेट्रोलियम आधारित होता है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से टायर कंपनियों की लागत घट सकती है और ये प्रोडक्ट सस्ते हो सकते हैं।
आहत जनता को यहां मिलेगी राहत
ईरान-अमेरिका ऐतिहासिक समझौता 2026: क्या है 14 सूत्रीय डील? जानिए सभी अहम बातें
शांति समझौता: अमेरिका का दावा- ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखने पर हो गया सहमत
अमेरिका-ईरान समझौते की आग में झुलसा इस्राइल: सुरक्षा, राजनीति और सैन्य स्वायत्तता पर मंडराया संकट


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।