अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है। स्विट्जरलैंड में इस डील पर साइन होंगे। इसमें स्ट्रेट आफ होर्मुज को फिर से खोलने और व्यापार फिर से शुरू करने का एलान भी शामिल है। होर्मुज से शिपिंग फिर से शुरू होने या सामान्य होने से भारत को बड़ी राहत मिलेगी।

भारत को तेल आपूर्ति, माल ढुलाई में मिलेगी राहत
वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता, तेल कीमतें घटेंगी
वाशिंगटन डीसी। स्टार समाचार वेब
अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है। स्विट्जरलैंड में इस डील पर साइन होंगे। इसमें स्ट्रेट आफ होर्मुज को फिर से खोलने और व्यापार फिर से शुरू करने का एलान भी शामिल है। होर्मुज से शिपिंग फिर से शुरू होने या सामान्य होने से भारत को बड़ी राहत मिलेगी। भारत दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल के आयातकों में से एक है। ऐसे में तेल की सप्लाई को लेकर चिंता कम होने, माल ढुलाई का खर्च घटने और महंगाई का दबाव कम होने से उसे फायदा होगा। दरअसल, ईरान और ओमान के बीच के इस संकरे जलमार्ग से दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले तेल का लगभग पांचवां हिस्सा सप्लाई होता है। खाड़ी के प्रमुख उत्पादक देशों जैसे सऊदी अरब, इराक, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और कतर के लिए निर्यात का मुख्य रास्ता है। ये सभी देश भारत को ऊर्जा की सप्लाई करने वाले अहम देश हैं।
फरवरी से गैस की सप्लाई में रुकावट
फरवरी के आखिर में अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की वजह से इस स्ट्रेट से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई में रुकावट आई। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों और एनालिस्ट्स का कहना है कि दोबारा खुलने और तनाव कम होने से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में स्थिरता आने और भारत जैसे एनर्जी इम्पोर्ट करने वाले देशों के लिए हालात बेहतर होने की संभावना है।
तेल की कीमतों में आई गिरावट
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एलान के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम समझौता कर लिया है और होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की टोल-फ्री आवाजाही हो सकेगी। ट्रंप ने पोस्ट किया, मैं इसके जरिए होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी रोक-टोक के खोलने की पूरी मंजूरी देता हूं और साथ ही अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने का भी आदेश देता हूं। दुनिया भर के जहाजों अपने इंजन चालू करो। तेल का प्रवाह शुरू होने दो!
विधानसभा चुनावों के बाद बढ़े तेल के दाम
विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर लगभग 7.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई, जबकि सीएनजी के दाम 6 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए। एलपीजी की कीमतों में भी दो किस्तों में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 89 रुपए की बढ़ोतरी की गई। कीमतें बढ़ने के बावजूद, सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना 650 करोड़ का नुकसान हो रहा ह, क्योंकि रिटेल कीमतें लागत से कम हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) ने कैलिफोर्निया में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में ले लिया है। हैरी बॉक्सर का नाम मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग में सामने आया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या करने की बात कहने वाले वेनेजुएला के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने अधिकारियों को बताया कि उसके सिर में आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं। युवक की पहचान 26 साल के रोनी योरड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कतर की मध्यस्थता से ईरान ने एक नया परमाणु प्रस्ताव भेजा है। जानें ईरान की 7 प्रमुख शर्तें और परमाणु विवाद की पूरी सच्चाई।
इज़राइल में राजनीतिक फेरबदल की तस्वीर साफ। अरब पार्टी जॉइंट लिस्ट के समर्थन के बाद गदी आइज़नकोट के पास 67 सांसदों का बहुमत। बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई तय। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
रणनीतिक होर्मुज जलमार्ग में एक तेल टैंकर पर विस्फोटक उपकरणों से हमला हुआ है। UKMTO और ईरानी सेना के बयानों में भारी अंतर सामने आया है। पढ़ें इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट।
इजराइल में हालिया आम चुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण देश में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन गई है। इस बीच, विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने सरकार गठन की कवायद तेज करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है।
ब्राजील के चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के चुपचाप अमेरिका जाने की पूरी कहानी, चुनावी धांधली के आरोप और राजनीतिक ड्रामे की विस्तृत टिप्पणी।
इजराइल के चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट, दोनों बहुमत से दूर रह गए हैं। 90.9 फीसदी वोटों की गिनती के बाद नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों और आइजनकोट का विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर आगे है। वहीं, अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड को अंडालूसिया से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
इजराइल में संसदीय चुनाव के मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव पूर्व आए ओपिनियन पोल्स में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार की संभावना जताई गई थी, लेकिन रुझानों में उनका गठबंधन बढ़त बनाए हुए है।