द्वादर्श ज्योतिलिंर्गों में से एक विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दीपावली का उत्सव अपनी अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ मनाया जाएगा। देश के अधिकांश स्थानों और मंदिरों में जहां अमावस्या तिथि पर दीपावली मनाई जाती है।

महाकाल के दरबार में अमावस्या से पहले मनाई जाएगी दीपावली
अभ्यंग स्नान करेंगे महाकाल,अन्नकूट का लगेगा महाभोग
परंपरानुसार के पुजारी परिवार की महिलाएं लगाएंगी उबटन
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
द्वादर्श ज्योतिलिंर्गों में से एक विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दीपावली का उत्सव अपनी अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ मनाया जाएगा। देश के अधिकांश स्थानों और मंदिरों में जहां अमावस्या तिथि पर दीपावली मनाई जाती है। वहीं बाबा महाकाल के दरबार में रूप चतुर्दशी पर ही दीपोत्सव मनाने की परंपरा है। इस बार आठ नवंबर को चतुर्दशी और अमावस्या एक ही दिन पड़ने से दीपावली का यह महापर्व विशेष संयोग लेकर आ रहा है। इस दिन तड़के भस्म आरती के पावन समय से ही राजाधिराज महाकाल के दरबार में दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी, जबकि नगरवासी शाम के समय दीपावली का पर्व मनाएंगे।
अभ्यंग स्नान, उबटन और राजसी शृंगार
दीपावली के अवसर पर तड़के चार बजे महाकाल मंदिर के पट खुलते ही उत्सव की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का तिल्ली के तेल से मालिश कर अभ्यंग स्नान कराया जाएगा। परंपरा के अनुसार, पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान को केसर और चंदन का उबटन लगाकर उनका अलौकिक रूप निखारेंगी। गर्म जल और सुगंधित द्रव्यों से स्नान कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चतुर्दशी से ही भगवान को गर्म जल से स्नान कराने का क्रम शुरू होता है, जो फाल्गुन पूर्णिमा (होली) तक निरंतर चलता है। स्नान के उपरांत बाबा महाकाल को सोने-चांदी के भव्य आभूषणों और वस्त्रों से राजसी शृंगार अर्पित किया जाएगा।
छप्पन भोग और अलौकिक आरती
शृंगार के बाद बाबा महाकाल को दीपावली के पारंपरिक व्यंजनों से सजा अन्नकूट महाभोग लगाया जाएगा। इसमें गुजिया, पपड़ी, खुरमे, खीर, पूड़ी, भजिया, दाल, चावल, तरह-तरह की सब्जियां और चटनियां शामिल रहेंगी। इस उत्सव की सबसे मुख्य और आकर्षक परंपरा फूलझड़ियों से आरती करने की है। दीपावली के इस पावन दिन पर सुबह से लेकर रात तक होने वाली सभी पांचों आरतियों में फुलझड़ियां जलाई जाएंगी। दीपों की लपटों और फुलझड़ियों की जगमगाहट से संपूर्ण महाकाल परिसर एक अद्भुत एवं अलौकिक रोशनी से जगमगा उठेगा।

द्वादर्श ज्योतिलिंर्गों में से एक विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दीपावली का उत्सव अपनी अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ मनाया जाएगा। देश के अधिकांश स्थानों और मंदिरों में जहां अमावस्या तिथि पर दीपावली मनाई जाती है।
जानिए 3 नवंबर 2026 का मूलांक फल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा यह दिन? पढ़ें करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य का सटीक भविष्यफल।
3 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और परिवार का हाल।
3 नवंबर 2026 (मंगलवार) का संपूर्ण पंचांग। देखें आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और धार्मिक महत्व।
जानिए 02 नवंबर का राशिफल विस्तार से। मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम का सटीक ज्योतिषीय आंकलन।
जानिए 2 नवंबर 2026, सोमवार का संपूर्ण पंचांग। यहाँ पढ़ें कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, आश्लेषा नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
अंक ज्योतिष के अनुसार 02 नवंबर का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा? करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़ा विस्तृत राशिफल यहाँ पढ़ें।
1 नवंबर 2026 का मूलांक फल (Mulank Phal) यहाँ विस्तार से पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, व्यापार, वित्त और स्वास्थ्य का हाल।
जानिए 1 नवंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग विस्तार से। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और शुभ-अशुभ (राहुकाल) मुहूर्त की पूरी जानकारी हिंदी में।
1 नवंबर 2026 का राशिफल (Rashifal in Hindi) यहाँ पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें करियर, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य का पूरा हाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह