×

उमा का छलका दर्द...कहा-मेरे भतीजे को टिकट देना भाजपा की मजबूरी थी... 

उमा भारती ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके भतीजे राहुल लोधी को टिकट देना कोई एहसान नहीं, बल्कि पार्टी की मजबूरी थी। परिवार के बलिदानों और राजनीतिक दबावों का जिक्र करते हुए उन्होंने ट्वीट में अपनी यात्रा शेयर की।

By: Arvind Mishra

Jul 17, 20252:50 PM

view6

view0

उमा का छलका दर्द...कहा-मेरे भतीजे को टिकट देना भाजपा की मजबूरी थी... 

एक्स पर भावुक पोस्ट कर अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना

भोपाल। स्टार समाचार वेब

उमा भारती ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके भतीजे राहुल लोधी को टिकट देना कोई एहसान नहीं, बल्कि पार्टी की मजबूरी थी। परिवार के बलिदानों और राजनीतिक दबावों का जिक्र करते हुए उन्होंने ट्वीट में अपनी यात्रा शेयर की। दरअसल, मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक भावुक पोस्ट में उन्होंने भाजपा द्वारा उनके भतीजे राहुल लोधी को टिकट देने को पार्टी की मजबूरी बताया और कहा कि यह उनके परिवार पर कोई एहसान नहीं था। उमा भारती के इस बयान ने एक बार फिर पार्टी के भीतर चल रही अंतर्कलह और वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी को उजागर कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पोस्ट पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकती है, खासकर जब मध्य प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में संगठनात्मक एकता की जरूरी है।

परिवार ने बहुत कष्ट उठाए...

उमा भारती ने पोस्ट में लिखा-मेरे एक भाई के बेटे राहुल को टिकट देना परिवार पर कोई एहसान नहीं था, पार्टी की मजबूरी थी। मेरे परिवार ने मेरी राजनीति के कारण बहुत कष्ट उठाए हैं। चाहे सरकार कांग्रेस की रही हो या भाजपा की, उन पर झूठे आरोप लगे  लूट, डकैती जैसे और वे हर बार कोर्ट से निर्दोष साबित हुए।

परिवार ने सहा अत्याचार

उमा भारती ने पोस्ट कर कहा-मेरे कारण परिवार ने सहा अत्याचार। उमा भारती का यह पोस्ट न सिर्फ पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वह लंबे समय से अपने परिवार के साथ हुए व्यवहार को लेकर आहत हैं। उन्होंने लिखा कि भाजपा अगर उन्हें चुनाव नहीं लड़ाती, तो उनके परिवार के सदस्य पहले ही सांसद या विधायक बन चुके होते।

राहुल और सिद्धार्थ स्वयंसेवक

उमा ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका परिवार जनसंघ के समय से भाजपा से जुड़ा रहा है। उन्होंने लिखा-राहुल और सिद्धार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवक रहे हैं। उस समय जब मैं खुद राजनीति से कोसों दूर थी। मेरा परिवार हमेशा विचारधारा से जुड़ा रहा है, न कि सत्ता की लालसा से।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मंदिरों और सूने घरों में चोरी कर दहशत फैलाने वाला कुख्यात गिरोह पकड़ाया

मंदिरों और सूने घरों में चोरी कर दहशत फैलाने वाला कुख्यात गिरोह पकड़ाया

पन्ना पुलिस ने मंदिरों व सूने घरों में चोरी करने वाले कुख्यात गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Loading...

Jan 31, 20264:25 PM

खून के लिए तरसते बच्चे बोले- कलेक्टर मैडम, जीने के लिए खून दिला दो

खून के लिए तरसते बच्चे बोले- कलेक्टर मैडम, जीने के लिए खून दिला दो

रीवा में सरकारी ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, थैलेसीमिया व कैंसर पीड़ित बच्चों ने कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई।

Loading...

Jan 31, 20264:22 PM

डीईओ सहित चार अधिकारी दोषी, तीन प्राचार्य भी फंस गए, सब पर गिरेगी गाज

डीईओ सहित चार अधिकारी दोषी, तीन प्राचार्य भी फंस गए, सब पर गिरेगी गाज

रीवा में स्कूल मरम्मत के नाम पर 28 लाख के फर्जीवाड़े की जांच पूरी, डीईओ सहित अधिकारी व प्राचार्य दोषी पाए गए।

Loading...

Jan 31, 20264:19 PM

13 दिन बाद लापता युवती का शव नदी में मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

13 दिन बाद लापता युवती का शव नदी में मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

रीवा के मनगवां में 13 दिन से लापता युवती का शव नदी में मिला, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।

Loading...

Jan 31, 20264:14 PM

पानी के लिए मोलभाव! रेल मंत्री तक पहुँची यात्री की शिकायत, वेंडर पर कार्रवाई

पानी के लिए मोलभाव! रेल मंत्री तक पहुँची यात्री की शिकायत, वेंडर पर कार्रवाई

सतना जंक्शन पर रेलनीर की ओवरचार्जिंग का मामला, यात्री की शिकायत पर वेंडर पकड़ा गया, रेलवे अधिनियम में केस दर्ज।

Loading...

Jan 31, 20264:11 PM