मध्यप्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। रविवार को 20 से ज्यादा जिले तरबतर हो गए। श्योपुर में 9 घंटे में ही 2 इंच पानी गिर गया, जबकि भोपाल-इंदौर में पूरे दिन रिमझिम बरसात होती रही। ऐसा ही मौसम आज भी बना रहेगा। खासकर ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है।

बुरहानपुर में सुखाने के लिए फैलाई गई किसानों से खरीदी हजारों क्विंटल मक्का और सोयाबीन खराब हो गई।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। रविवार को 20 से ज्यादा जिले तरबतर हो गए। श्योपुर में 9 घंटे में ही 2 इंच पानी गिर गया, जबकि भोपाल-इंदौर में पूरे दिन रिमझिम बरसात होती रही। ऐसा ही मौसम आज भी बना रहेगा। खासकर ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, आधे मप्र यानी, भोपाल, इंदौर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में बूंदाबांदी जारी रहेगी। इधर, मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के कई जिलों में कुछ दिनों से बेमौसम कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हो रही है। शनिवार रात से रविवार दिनभर अंचल में कई जगह झमाझम भी हुई। इससे खरगोन, बड़वानी, खंडवा में कपास की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में कटी पड़ी सोयाबीन और मक्का की फसल भी प्रभावित हुई है। कहीं-कहीं तो अंकुरण होने लग गया।

कपास की फसल के घेंटे खराब हो गए। मिर्च में भी नुकसान हुआ। हालांकि रबी की फसलों को लाभ होगा। बुरहानपुर के खकनार क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा सुखाने के लिए फैलाई गई किसानों से खरीदी हजारों क्विंटल मक्का और सोयाबीन खराब हो गई। रविवार को खरगोन में 35 और भगवानपुरा में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।
किसानों के अनुसार भारत कपास निगम (सीसीआई) की खरीदी का मानक 12 प्रतिशत तक है, ऐसे में कपास की खरीदी में दिक्कत होगी। बड़वानी जिले में शनिवार रात आठ बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रविवार सुबह आठ बजे तक लगातार 12 घंटे चला। खेतों में तैयार होकर चुनाई के लिए तैयार कपास की फसल भीग गई।
तेज हवा चलने से बेल वाली फसल, सब्जियों को भी नुकसान हुआ। जिले में 24 घंटे के दौरान 19 मिमी बारिश हुई। उज्जैन जिले में भी कई स्थानों पर रिमझिम व तेज बारिश हुई। खेतों में काटकर रखी फसलों को नुकसान हुआ। मंडी में खुले में रखा सोयाबीन भीग गया। देवास, आगर-मालवा, रतलाम, धार और झाबुआ के कुछ क्षेत्रों में भी रिमझिम बारिश हुई।

इधर, रायसेन जिले में बारिश से धान की फसल को नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी पकी हुई धान की बालियां आड़ी हो गई हैं। किसानों का कहना है कि अब कटाई में सामान्य से ज्यादा समय लगेगा और उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। बारिश के कारण धान का दाना पतला रह जाने और उसका रंग उड़ने की आशंका है। कई जगहों पर कटाई के लिए तैयार फसल को भी क्षति पहुंची है। किसानों का कहना है कि दाना चमक खो सकता है, जिससे बाजार में कीमत प्रभावित हो सकती है। दीवानगंज क्षेत्र के किसानों ने बताया कि इस सीजन धान की फसल अच्छी थी। समय पर दवाओं का छिड़काव भी किया गया था, लेकिन बारिश और तेज हवा ने स्थिति बदल दी। किसानों ने कहा कि धान तैयार खड़ी थी, अब दाना पतला और हल्का होने का डर है। चमक भी कम हो जाएगी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।