अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आमिर की तीसरी शादी को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। बजरंग दल ने भी गौरी स्प्रैट संग एक्टर की तीसरी शादी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

आमिर खान को लेकर फतवा भी जारी हो गया
आमिर ने हिंदू बहन-बेटियों को फंसाया, ये बड़ा ‘लव जिहाद’
महाराष्ट्र के मंत्री राणे ने भी बताया लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर
बजरंग दल ने भी तीसरी शादी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आमिर की तीसरी शादी को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। बजरंग दल ने भी गौरी स्प्रैट संग एक्टर की तीसरी शादी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दूसरे धर्म की महिलाओं संग शादी करने पर आमिर खान को लेकर फतवा भी जारी हो गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने भी आमिर को लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर का टैग दिया है। इधर, बीच आमिर खान की तीसरी शादी पर अयोध्या की प्रसिद्ध तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने ऐसा विवादित बयान दे दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. आमिर की तीसरी शादी से नाराज जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि आमिर खान को मारने वाले को 5 करोड़ रुपए का इनाम दूंगा। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में परमहंस आचार्य ने आमिर की तीन शादियों पर अपनी राय देते हुए कहा- आमिर खान ने जिस तरह तीन शादियां की हैं और तीनों हिंदू लड़कियों से की हैं। इस उम्र में जब मरने का समय है तो वो सिर्फ लव जिहाद का संदेश देना चाहते हैं।
नितेश राणे के बयान का समर्थन
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान का समर्थन करते हुए जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आगे कहा- नितेश राणे ने जो आरोप लगाया है वो हकीकत है। ऐसे लोगों को तो जहां कहीं भी मिलें उन्हें तुरंत मार देना चाहिए। ये लोग समाज में इतने बड़े अपराधी हैं। ये लोग लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं।
हिंदू-बहन बेटियों का फंसाने वाले...
उन्होंने कहा- मैं भी पांच करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर रहा हूं, जो भी किसी भी तरह से आमिर खान को टपका देगा, उसकी लीगल लड़ाई का खर्चा हम देंगे और 5 करोड़ उसके परिवार को इनाम देंगे। इस तरह के जो बड़े लव जिहाद करने वाले लोग हैं। अगर ऐसे 100-200 लोगों को टपका दिया जाए तो लव जिहाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा, जो भी हिंदू-बहन बेटियों का फंसाने वाले हैं। उन्हें जिंदा छोड़ना ही गलत है। इन्हें कहीं भी कैसे भी टपका देना चाहिए।
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने भी खोला मोर्चा

इधर, आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर दिया गया बयान महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के लिए बड़ा विवाद बन गया। अब इस पूरे मामले पर राणे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और साफ कहा है कि वो अपने बयान पर कायम हैं। मुंबई में एक इवेंट के दौरान राणे से जब उनके आमिर खान लव- जिहाद का ब्रांड एम्बेसडर वाले बयान पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि एक हिंदू कार्यकर्ता होने के नाते वो ऐसे कई परिवारों और लड़कियों से मिले हैं, जो लव जिहाद का शिकार हुई हैं। राणे के मुताबिक, इन परिवारों का कहना था कि उनकी बेटियों को फंसाने वाले लोग अक्सर आमिर खान जैसे बड़े सितारों का उदाहरण देते हैं। वो लड़कियों से कहते हैं कि- देखो, ये लोग कैसे अपनी जिंदगी जी रहे हैं, तुम भी इसी रास्ते पर चलो। मंत्री ने कहा कि इन्हीं अनुभवों के आधार पर मैंने आमिर खान को लव जिहाद का ब्रांड एम्बेसडर कहा है। उनका मानना है कि जब कोई शख्स करोड़ों लोगों का पसंदीदा सितारा बन जाता है, तो उसे अपनी निजी जिंदगी और सार्वजनिक छवि दोनों में जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।
यह भी पढ़िए...
आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग रचाई शादी: मुंबई में हुई निजी कोर्ट मैरिज
आमिर खान रचने जा रहे हैं तीसरी शादी! जानें किस दिन गौरी स्प्रैट के साथ लेंगे सात फेरे


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।
जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा लिया है।
कुछ दिन पहले बी टाउन एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग ओटीटी फिल्म गांधारी का एलान हुआ है। अब इस मूवी को लेकर नया विवाद देखने को मिल रहा है। कल्याण एक मशहूर लेखक भी हैं और उन्होंने ये खुलासा किया है कि साल 2019 में उन्होंने इस मूवी की कहानी लिखी थी और रजिस्टर्ड भी कराई थी।
यश चार सालों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो इन दिनों फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं।
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी लोकप्रिय वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू हो गई है। बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल स्टारर इस सीरीज की कहानी, रिलीज और अब तक के सफर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सुनीता आहूजा द्वारा गोविंदा की दूसरी शादी और तलाक को लेकर दिए गए बयानों पर एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। मैनेजर ने सभी दावों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है।
अभिनेता सनी देओल की बंटवारे पर बनी फिल्म 14 अगस्त-2026 को रिलीज हुई। काफी चर्चा, प्रमोशन, बड़ी स्टार कास्ट और बड़े प्रोडक्शन बैनर के बावजूद, यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म में से एक प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग का आफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है और वर्ल्डवाइड प्रीमियर की तारीख की घोषणा कर दी है।
कुणाल खेमू की आगामी फिल्म वाइब का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू समेत प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म वाइब के पोस्टर अनुसार कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।