त्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी में देर रात बड़ा हादसा हो गया। कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास एक नाव अचानक पलट गई। नाव में 9 लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया, जबकि एक महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ है। वहीं डूबने वाले चार बच्चे अब भी लापता हैं।

हादसे पर सीएम योगी ने दिए सख्त जांच के आदेश, हमीरपुर में हादसा: नाव में 9 लोग थे सवार
नदी किनारे परिजनों की चीख-पुकार मच गई, राहत टीमों का नदी में खोज आपरेशन जारी

हमीरपुर। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी में देर रात बड़ा हादसा हो गया। कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास एक नाव अचानक पलट गई। नाव में 9 लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया, जबकि एक महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ है। वहीं डूबने वाले चार बच्चे अब भी लापता हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेज बारिश की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। इधर, घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने स्पष्ट कहा है कि हादसे में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन को हादसे के कारणों की गहन जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं।
वृंदावन नाव हादसा: यमुना में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 11 की मौत और 4 लापता
गए थे तरबूज और खरबूज खाने
दरअसल, कुतुबपुर गांव के रहने वाले देशराज निषाद के घर में बुधवार को बेटी की शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए कई रिश्तेदार गांव पहुंचे हुए थे। जहां परिवार के कुछ लोग यमुना नदी के दूसरी तरफ तरबूज और खरबूज खाने के लिए गए थे। विष्णु निषाद अपनी पत्नी और रिश्तेदारी के सात बच्चों को लेकर नाव से नदी पार कर बारी में पहुंचे थे। वहां सभी ने तरबूज और खरबूज तोड़े और उन्हें नाव में रखकर वापस गांव लौटने लगे।
मौके पर चीख-पुकार मच गई
नाव जैसे ही यमुना नदी के बीच पहुंची, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और नाव पलट गई। नाव पलटते ही उसमें सवार सभी लोग तेज धारा में बहने लगे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के दौरान विष्णु निषाद और एक बच्चे ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। वहीं एक अन्य बच्चे को स्थानीय मछुआरों ने नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि बाकी छह लोग नदी में लापता हो गए। सर्च के दौरान एक महिला और एक बच्चे का शव मिला है। वहीं चार बच्चे अभी भी लापता हैं।
नदी की तेज धारा ने बढ़ाई परेशानी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से सर्च आॅपरेशन शुरू किया गया। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में भी तलाश तेज कर दी है। नदी की तेज धारा और गहराई के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। बचाव टीमों की मदद भी ली जा रही है। प्रशासन का कहना है कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द लापता बच्चों का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़िए....
बांग्लादेश: नाव पर चढ़ा रहे थे बस, नदी में गिरी, 25 की डूबने से मौत
नेपाल: काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी... 18 यात्रियों की मौत
बिहार... जमुई में मालगाड़ी बेपटरी... सीमेंट से लदे डिब्बे नदी में गिरे


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।