उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में होली से पहले खूनी होली खेली गई। पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने अपने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सो रहे अन्य परिवारजन शोर शराबा सुनकर घर के आंगन में पहुंचे तो देखा कि चार लाशें खून से लथपथ पड़ी है।

फोरेन्सिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बहराइच। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में होली से पहले खूनी होली खेली गई। पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने अपने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सो रहे अन्य परिवारजन शोर शराबा सुनकर घर के आंगन में पहुंचे तो देखा कि चार लाशें खून से लथपथ पड़ी है। चारों ओर से घिरा देख आरोपी खुद पर भी ईट से हमला कर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे बहराइच से लखनऊ के ट्रामा सेंटर को रेफर किया गया है। घटनास्थल का एसपी ने निरीक्षण किया। दरअसल, रुपईडीहा इलाके के बसंतपुर रुदल में रात करीब 12:30 बजे जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तब गांव निवासी बदलूराम के घर से उठी चीख-पुकार ने सन्नाटे को चीर दिया।
पैसे को लेकर हुआ विवाद
बदलूराम का बेटा निरंकार पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने का पैसा न देने की बात को लेकर विवाद कर रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि निरंकार अपना आपा खो बैठा और पास में रखी कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर मौत ज घाट उतार दिया।
आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश
बदलूराम को बचाने दौड़े उसकी 56 वर्षीय पत्नी संजू देवी, बेटी पार्वती व 80 वर्षीय मां सिताला को भी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया। रात में शोर शराबा सुन गांव के ग्रामीण बदलूराम के घर पहुंचे तो देखा कि आंगन में चार लार लाशें बिछी हुई हैं। खुद को ग्रामीणों से घिरा देख निरंकार ने भी अपने सिर पर ईंट से हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया।
मौके पर पहुंचे एसपी
पुलिस ने निरंकार को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि फोरेन्सिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में हो रहे गतिरोध को लेकर आज जवाब दिया है। शाह ने बुधवार को कहा कि सरकार हर मुद्दे पर तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे। आज 3 बजे से चर्चा शुरू करें। मैं सदन में बैठूंगा, सुनूंगा और कल 3 बजे सबको जवाब दू्ंगा।
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने एक अहम फैसले में कहा कि बड़े बच्चे आजाद इंसान हैं। वे माता-पिता की प्रॉपर्टी नहीं हैं। कोर्ट ने साफ किया कि अगर कोई बालिग महिला अपनी मर्जी से किसी के साथ रहना चाहती है, तो उसकी कस्टडी के लिए हेबियस कॉर्पस याचिका दायर नहीं की जा सकती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय के युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति भी बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, हमारे युवा साथी देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं।
कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट का बीती देर रात को इंजन फेल हो गया जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई थी।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। बीती रात घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में अब तक छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज को बेहतर बनाने के लिए फुल-टाइम CEO की तलाश तेज कर दी है। देशभर से आए 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों का इंटरव्यू शुरू हो गया है।
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद फिर गहरा गया है। अरुणाचल प्रदेश में 27 भौगोलिक स्थानों के आधिकारिक नामकरण के बाद चीन की बौखलाहट पर विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि बॉर्डर पर शांति के बिना द्विपक्षीय संबंधों में सुधार संभव नहीं है।
झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर बयान देते हुए लखनऊ की टीडीपीएल (TDPL) कंपनी पर सवाल उठाए और विपक्ष पर छात्रों की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया।
15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के बीच पीएम मोदी ने देशवासियों से घर-घर तिरंगा लहराने और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।
सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर साइबर अपराधों और निजी जानकारी के खुलासे के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने तीनों मंत्रालयों से अभ्यावेदन पर विचार करने को कहा है।