उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज यानी शनिवार को खत्म हो गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिणाम की घोषणा कर दी है। हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया।

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने की घोषणा
रामनगर । स्टार समाचार वेब
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज यानी शनिवार को खत्म हो गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिणाम की घोषणा कर दी है। हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया। इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका और उधम सिंह नगर के सुशीला मेहंदी रता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
2,15,252 बच्चों ने दी थी परीक्षा
उत्तराखंड बोर्ड की 2026 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई थी। कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें हाईस्कूल में 1,12,266 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। प्रदेश भर में परीक्षा के लिए 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। वहीं 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे।
कुल इतने छात्र हुए पास
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस साल 10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% छात्र पास हुए। रिजल्ट जारी करने के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.11 प्रतिशत रहा। इस साल लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा जिनका पास प्रतिशत 88.09% रहा, जबकि लड़कों का 81.93% रहा।
साधारण परिवार के अक्षत ने किया टॉप
हाईस्कूल में रामनगर एमपी हिंदू इंटर कालेज के कक्षा दस के छात्र अक्षत गोपाल ने टॉप किया है। शांत सीधा स्वभाव एवं बेहद मध्यम वर्गीय परिवार के अक्षत को जब अपने स्कूल के ग्रुप में टॉपर होने की जानकारी मिली तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसी दौरान शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी फोन से टॉपर छात्र अक्षत को शुभकामनाएं दीं। माता पिता को बताया तो बेटे की इस सफलता से वे भी गदगद नजर आए।
इंटर के बाद बी टेक
अक्षत ने बताया कि वह रोजाना दो से तीन घंटा नियमित पढ़ाई करते हैं। परीक्षा के दौरान चार पांच घंटा पढ़ाई की। परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे यह तो विश्वास था, लेकिन टॉपर आऊंगा, यह विश्वास नहीं था। कक्षा में पीसीएम विषय लूंगा। इंटर के बाद बी टेक करने की सोची है। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है।
शेड्यूल बनाकर की पढ़ाई
अक्षत ने बिना टयूशन के घर में ही विषयों का शेड्यूल बनाकर पढ़ाई की। जैसे ही अक्षत के टॉपर होने की जानकारी उनके रिश्तेदारों एवं मोहल्ले के लोगों को मिली वे बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे। परिवार के लोगों ने अक्षत को मिठाई खिलाकर आगे भी इसी तरह प्रदर्शन बरकरार रखने की उम्मीद जताई।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: नए शिक्षा सत्र से बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 7 और 12वीं में होंगे 6 पेपर
MP Board 2nd Exam 2026: 10वीं और 12वीं द्वितीय परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ी, जानें पूरा शेड्यूल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
बांग्लादेश के गैबांधा में भगवान राम की 81 फुट ऊंची मूर्ति निर्माण को कट्टरपंथियों की धमकी के बाद रोका गया। हजारों हिंदुओं ने ढाका में किया विरोध प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।
बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में दो जून की रात हुए हंगामे और फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर को एक बार फिर न्यायालय से राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने आज यानी शनिवार को मामले की सुनवाई के दौरान उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को अगले आदेश तक जारी रखने का निर्देश दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में फुटपाथ पर 'पैदल चलने के अधिकार' को संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) और 21 के तहत मौलिक अधिकार माना है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले की पूरी जानकारी।
फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सिम्युलेटर टेस्ट के जरिए पायलटों ने 'पायलट सुसाइड' की थ्योरी को नकारते हुए इसे तकनीकी खराबी बताया है।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम आज पहली बार अयोध्या पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए 500 साल संघर्ष हुआ है, इसलिए कोई भी अयोध्या को बदनाम न करे।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 62वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणियों पर सख्त आपत्ति जताई है। भारत ने पाकिस्तान के सभी आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।
अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों तक चले संघर्ष के बाद शुक्रवार को दोनों देश स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टाक रिजॉर्ट में ऐतिहासिक शांति वार्ता के लिए आमने-सामने होंगे। यहां समझौते के क्रियान्वयन और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।
राज्यसभा चुनाव के ताजा नतीजों में NDA ने 19 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया है। झारखंड में परिमल नाथवानी की जीत और क्रॉस वोटिंग से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
नीट यूजी पेपर लीक मामले में टेलीग्राम पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। टेलीग्राम ने दी चुनौती, कोर्ट ने आईटी एक्ट की धारा 79 और 69ए के तहत कानूनी प्रक्रियाओं पर स्पष्टीकरण मांगा।