देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शासन-प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट नजर आ रहा है। इधर, उत्तराखंंड में लगातार हो रही भारी वर्षा, और मौसम विभाग के रेड-आॅरेंज अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा को अस्थायी समय के लिए रोक दिया गया है।

प्रशासन का श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने का आह्वान
मप्र के दमोह, मंडला-डिंडोरी में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। स्टार समाचार वेब
देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शासन-प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट नजर आ रहा है। इधर, उत्तराखंंड में लगातार हो रही भारी वर्षा, और मौसम विभाग के रेड-आॅरेंज अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा को अस्थायी समय के लिए रोक दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि चारधाम मार्ग की कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण सोमवार को एहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोकने का निर्णय लिया गया है। गढ़वाल आयुक्त ने सभी कलेक्टर और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए। मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही आगे की यात्रा कराई जाए। मीडिया और अन्य माध्यमों से जनसामान्य व तीर्थयात्रियों तक समय पर सही जानकारी पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वर्तमान मौसम एवं मार्ग की स्थिति के मद्देनजर एहतियाती उपाय के रूप में लिया गया है। मार्ग सुरक्षित होने और परिस्थितियां सामान्य होने पर यात्रा का संचालन पुन: शुरू किया जाएगा। तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करेंं।
भूस्खलन के बाद केदारनाथ हाईवे बंद
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है। इसके चलते केदारनाथ हाईवे पर मलबा आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन ने मलबा हटाने और सड़क को साफ करने का काम शुरू कर दिया है। यात्रियों से मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

दूसरे दिन भी वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
जम्मू-कश्मीर के कटरा में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा पर रोक जारी रखी है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद सलाल बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं। इसके चलते चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
जम्मू-कश्मीर में भारी तबाही
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में तेज बारिश के बाद अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। साज इलाके में सड़क निर्माण कंपनी का क्रशर और हॉट मिक्स प्लांट बाढ़ की चपेट में आ गया। बाढ़ के तेज बहाव में ट्रक, डंपर, जेसीबी समेत कई मशीनें बह गईं। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कई करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
उत्तरप्रदेश: 40 मंदिरों में घुसा पानी
यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को सुबह से पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या समेत 10 शहरों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 69 शहरों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के 40 से ज्यादा बड़े मंदिरों में पानी भर गया है। इससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश: सामान्य से 16 फीसदी कम बारिश
इधर, मध्यप्रदेश के लगभग 90 फीसदी हिस्से में अगले 4 दिन तक हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। इस बीच 4 से 5 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। दमोह, मंडला और डिंडोरी में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि भोपाल, इंदौर समेत 47 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी सामान्य से 16 फीसदी कम बारिश हुई। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में सूखे के हालत निर्मित हो गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2013 झीरम घाटी नक्सली हमले में एनआईए की विशेष अदालत ने 13 साल बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले और मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 14 रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (आरयूपीपी) ने 20 हजार से ज्यादा के कुल 682.28 करोड़ रुपए के चंदे की जानकारी दी है।
बिजली की भारी मांग और मानसून के कारण आपूर्ति में आई रुकावटों के चलते देशभर के थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का भंडार तय मानक के आधे से भी कम रह गया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, 2 सितंबर तक देश के 50 पावर प्लांट्स में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल यानी गंभीर रूप से कम स्तर पर पहुंच गया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों से संवाद किया। इस बातचीत का पांच मिनट का एक वीडियो पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।
हाथ से मैला ढोने की प्रथा की आलोचना करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-भले ही भारत चांद पर पहुंच गया हो, लेकिन जाति व्यवस्था की सामाजिक बुराई आज भी समाज में बरकरार है, जो नागरिकों को ऐसा काम करने के लिए विवश करती है, जो मानवीय गरिमा के विपरीत है।
मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
जिला जज न्यायालय का फैसला आने के बाद कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए शहर में जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालांकि रात में यह अफवाह फैल गई थी। सोशल मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी की जा रही थी।
एअर इंडिया फ्लाइट एआई-2379 के पायलट का साइकोएक्टिव टेस्ट पॉजिटिव आने पर एयरलाइन ने उसे बर्खास्त कर दिया है। फुकेट से दिल्ली आ रही इस उड़ान के दौरान विमान 300 फीट नीचे गिर गया था।
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में सीएम आवास तक मार्च निकालेगी।