ईरान सरकार के खिलाफ तेहरान में जारी विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप धारण कर लिया है। प्रदर्शन उग्र होता देख ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करने का आदेश दे दिया। इस गोलीबारी में 217 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।

ईरान में महंगाई, गिरती मुद्रा और आर्थिक बदहाली के खिलाफ पब्लिक भड़की है और प्रदर्शन चल रहा है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
ईरान सरकार के खिलाफ तेहरान में जारी विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप धारण कर लिया है। प्रदर्शन उग्र होता देख ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करने का आदेश दे दिया। इस गोलीबारी में 217 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, एक स्थानीय डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राजधानी के सिर्फ छह अस्पतालों में कम से कम 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज हुई है। इसमें अधिकांश की मौत गोली लगने से हुई है। प्रदर्शनकारियों के मौत को लेकर डॉक्टर ने बताया कि मृतकों में अधिकतर युवा थे, जिनमें उत्तरी तेहरान के एक पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर मशीन गन से अंधाधुंध फायरिंग करने के दौरान मारे गए कई लोग शामिल थे। इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रंप की धमकी को चुनौती
अगर मृतकों की संख्या की सही पुष्टि हो जाती है, तो यह उस आशंका को उजागर कर देगा, जिसमें गुरुवार रात से देश भर में इंटरनेट और फोन कनेक्शन पूरी तरह बंद करने से मिल रहा है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए भी चुनौती होगी, क्योंकि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि सरकार 28 दिसंबर से सड़कों पर उतर रहे प्रदर्शनकारियों को मारती है, तो उसे इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
ट्रंप भी दे चुके चेतावनी
इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को खुलीस चेतावनी देते हुए कहा- अगर ईरान गोली चलाता है और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को मारता है, जो कि उनका रिवाज है, तो अमेरिका उन्हें बचाने आएगा। हम तैयार है। गौरतलब है कि ईरान में महंगाई, गिरती मुद्रा और आर्थिक बदहाली के खिलाफ पब्लिक भड़की है और प्रदर्शन चल रहा है। यह प्रदर्शन ईरान के लगभग सभी 31 प्रांतों में फैल चुके हैं। प्रदर्शन के बीच ट्रंप की धमकी ने हालात और तनावपूर्ण बना दिए हैं। इधर ईरान ने भी सख्ती के संकेत दिए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी और प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए तैयार है। जानिए इस पूरी खबर की खास बातें।
इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री जहाज विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 रविवार को जावा सागर में अचानक लापता हो गया। यह जहाज पूर्वी जावा प्रांत के सुरबाया से बोर्नियो द्वीप के दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन की ओर जा रहा था।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है।
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।
अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला। मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की दे सकते हैं जवाब।
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने और इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है।
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।