पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज यानी गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। कुल 1 हजार 478 उम्?मीदवार चुनावी मैदान में है। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्द्र स्थापित किए गये हैं।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हों रहे हैं। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज यानी गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। कुल 1 हजार 478 उम्?मीदवार चुनावी मैदान में है। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्द्र स्थापित किए गये हैं। इनमें से सात हजार 384 मतदान केन्द्रों को अत्यधिक संवेदनशील माना जा रहा है। इस चरण में तीन करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं मालदा के बालुचारा हाई स्कूल मतदान केंद्र पर कथित एश्ट खराबी को लेकर तनाव देखा गया। मुर्शिदाबाद जिले के नौदा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा देसी बम फेंके जाने से कई मतदाता घायल हो गए।

शुरुआती मतदान का आंकड़ा जारी
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सुबह 9 बजे तक शुरुआती मतदान का आंकड़ा जारी किया गया है। तमिलनाडु में लगभग 17.69% मतदान दर्ज किया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल (पहले चरण) में करीब 18.76% मतदाता वोट डाल चुके हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है और वोटिंग प्रक्रिया जारी है।
ईवीएम में खराबी के बाद लोग नाराज
पश्चिम बंगाल के मालदा के मोथाबाड़ी में एक मतदान केंद्र पर हंगामा होने की खबर सामने आ रही है। जहां मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने के बाद नाराज लोगों ने चुनाव अधिकारियों के साथ हाथापाई की।
विजय ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
तमिलनाडु चुनाव के तहत टीवीके प्रमुख और तिरुचिरापल्ली ईस्ट व पेरंबूर सीट से उम्मीदवार विजय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मतदान का समय बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यात्रा में रुकावट और मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों के कारण कई मतदाता देर से पहुंच रहे हैं। इसलिए उन्होंने मांग की है कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का समय 8 बजे रात तक दो घंटे बढ़ाया जाए, ताकि सभी लोग अपना वोट डाल सकें।
नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
खबर अपडेट की जा रही है.....

उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में बीती देर रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा देर रात मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतकों में कुछ लोग मध्यप्रदेश के सतना के भी लोग शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज यानी गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। कुल 1 हजार 478 उम्?मीदवार चुनावी मैदान में है। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्द्र स्थापित किए गये हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल CM और ED के विवाद पर बड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि जांच में मुख्यमंत्री का दखल केवल राजनीतिक विवाद नहीं बल्कि कानून के शासन का उल्लंघन है।
देश की राजधानी दिल्ली में अब एक अफसर की बेटी से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यही नहीं, दरिंदे ने युवती को हवस का शिकार बनाने के बाद निर्मम हत्या भी कर दी है। दरअसल, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी में एक आईआरएस अफसर की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि ईवीएम के बटन पर इत्र, गोंद या किसी भी तरह का पदार्थ लगाना छेड़छाड़ माना जाएगा और यह चुनावी अपराध है। हाल के दिनों में यह दावा सामने आया था कि कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता यह पता लगाने के लिए ऐसा करते हैं कि वोट उनके पक्ष में पड़ा है या नहीं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमले में 26 नागरिकों की जान चली गई थी। आज पहलगाम हमले की पहली बरसी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले की पहली बरसी पर जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि पहला मातृत्व अवकाश लेने के दो वर्ष के भीतर दूसरे मातृत्व अवकाश पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। न्यायालय ने यह भी कहा कि इस विषय में वित्तीय हैंडबुक (वित्तीय नियम संग्रह) के प्रावधान मातृत्व लाभ कानून के ऊपर नहीं हो सकते हैं।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस दिया। आरोप है कि 18 अप्रैल के संबोधन में सांसदों की मंशा पर सवाल उठाकर संसद की गरिमा को ठेस पहुँचाई गई।
कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आनंदालोक अस्पताल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग के बीच 70 मरीजों को सुरक्षित बचाया गया। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह