कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आनंदालोक अस्पताल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग के बीच 70 मरीजों को सुरक्षित बचाया गया। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आनंदालोक अस्पताल में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए अस्पताल में भर्ती सभी 70 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण एयर कंडीशनर (AC) में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दूसरी मंजिल से शुरू हुई यह आग देखते ही देखते कई वार्डों तक फैल गई, जिससे अस्पताल परिसर में घना धुआं भर गया।
घटना के वक्त अस्पताल में कुल 70 मरीज उपचाराधीन थे। मंगलवार को कुल 15 सर्जरी होनी निर्धारित थी। जानकारी के अनुसार, जब आग लगी तब छठी सर्जरी प्रक्रिया में थी, जिसे आनन-फानन में रोकना पड़ा। बचाव कार्य के दौरान दिल दहला देने वाले दृश्य सामने आए, जहाँ कई मरीज सड़क पर सलाइन ड्रिप और अन्य मेडिकल उपकरणों के साथ बैठे नजर आए।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। घने धुएं के कारण बचाव कार्य में आ रही बाधा को देखते हुए दमकलकर्मियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए, ताकि धुआं बाहर निकल सके और आग के स्रोत तक पहुँचा जा सके। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सभी मरीज पूरी तरह सुरक्षित हैं। आग लगने के शुरुआती 15-20 मिनटों के भीतर ही जोखिम वाले क्षेत्र से लोगों को हटा लिया गया था। वर्तमान में पुलिस प्रशासन माइक्रोफोन के जरिए मरीजों के परिजनों से संपर्क साध रहा है और अस्पताल परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पीएम मोदी ने ओडिशा के खुर्दा में RBI के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। मुंबई सेंटर पर संकट आने पर भी UPI, RTGS और बैंकिंग सेवाएं ठप नहीं होंगी।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ECINET सॉफ्टवेयर और AI के इस्तेमाल की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने कहा कि आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में हुई केंद्रीयकृत हेराफेरी को छुपा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर प्रोजेक्ट के विरोध में हिंसा भड़की। एनएचपीसी ऑफिस और पुलिस थाने में आगजनी के बाद केंद्र ने 250 RAF जवानों को एयरलिफ्ट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 139वीं कड़ी के जरिए देश और दुनिया के लोगों से अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अंगदान के महत्व, आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर, ई-संजीवनी स्वास्थ्य सेवा, और वोकल फॉर लोकल अभियान पर विशेष रूप से जोर दिया।
केंद्र सरकार ने तय सीमा से अधिक कीमत पर दवाएं बेचने वाली कंपनियों पर कुल 10,029.8 करोड़ का जुर्माना (ओवरचार्जिंग रिकवरी आर्डर) लगाया था। हालांकि, इसमें से अब तक केवल 1,582.4 करोड़ की ही वसूली हो सकी है, जबकि 8,447.4 करोड़ की राशि अभी भी वसूल की जानी बाकी है।
चक्रवात अर्णव धीरे-धीरे भयावह रूप ले रहा है। मौसम प्रणाली अवदाब में बदल चुकी है। आज शाम तक इसके गहरे अवदाब और सोमवार को चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार, समुद्र में और ताकत जुटाने के बाद यह अत्यंत भीषण चक्रवात का रूप ले सकता है।
हरियाणा के नूंह में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजपुर झिरका में एक सगाई समारोह से लौट रहे युवकों की इको कार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति वित्त वर्ष 2026-27 में क्रिप्टोकरेंसी, बैंकिंग, महंगाई, एआई और टैक्स सुधारों समेत 46 अहम मुद्दों की समीक्षा करेगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएमएलए के तहत बनीत सिंह तलवार को नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद की फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।
जल निकायों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों को आर्द्रभूमियों की जमीनी जांच कर सीमाएं तय करने के लिए 4 महीने का समय दिया और कहा कि पानी जीवन के अधिकार से जुड़ा है।