उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में बीती देर रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा देर रात मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतकों में कुछ लोग मध्यप्रदेश के सतना के भी लोग शामिल हैं।


मिर्जापुर। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बीती देर रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा देर रात मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतकों में कुछ लोग मध्यप्रदेश के सतना के भी लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। वो बेकाबू हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्राले से जा टकरा गईं। रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर के बाद बोलेरो उछलकर अलग हो गई। तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। जबकि, स्विफ्ट कार ट्रक और ट्रॉले के बीच में फंस गई।
सभी मृतकों के नाम आए सामने
प्रियंका सिंह (42) सतना, कार्तिकेय सिंह (18) सतना, पियूष सिंह (14) जिगना, पंकज सिंह (40) जिगना, बीना सिंह (47) जिगना, वंदना सिंह (43) जिगना, शिवा सिंह (48) जिगना, सोनम सिंह (19) जिगना, विष्णु सिंह (45) रामपुर, विकास शर्मा (32)सागर मप्र और जय प्रकाश (28) सोनभद्र शामिल हैं।

मैहर आए थे मुंडन कराने
आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इसमें एक ही परिवार के 8 लोग और एक ड्राइवर था। परिवार मैहर से 7 साल के बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था। हादसे में बेटे और उसकी मां की भी मौत हो गई। इसके अलावा स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्राले के क्लीनर की भी मौत हो गई। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ।
हादसा: ट्रेलर और बस की जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत
बोलेरो सवार मिर्जापुर के थे
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग जिगना थाना के नरैना गांव (मिर्जापुर) के रहने वाले थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। वहीं मिर्जापुर डीएम के मुताबिक, जिगना थाने नरैना निवासी अरुण सिंह का परिवार 7 साल के बेटे शिवा का मुंडन कराने मैहर गया था। हादसे में शिवा और उसकी मां वंदना की भी मौत हो गई है। इसके अलावा उनके रिश्तेदार पति-पत्नी और उनकी बेटी की भी मौत हो गई।
इस तरह हुआ हादसा
मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी गाड़ियां एक ही दिशा में जा रही थीं। अचानक चना लदे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। उसने आगे चल रही बोलेरो को टक्कर मार दी। बोलेरो आगे चल रहे ट्राले से टकराई। बोलेरो में आग लग गई। बोलेरो सवार 9 लोग जिंदर जल गए। इसके बाद ट्रक ने आगे चल रही स्विफ्ट कार को टक्कर मारी। वह भी ट्राले से टकरा गई। इसके बाद कार, ट्रक और ट्रॉले के बीच में दब गई। इसमें ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं, ट्रक का क्लिनर भी मर गया।
यह भी पढ़िए...
उधमपुर बस हादसा: रामनगर-उधमपुर मार्ग पर यात्री बस पलटी, 15 की मौत, बचाव कार्य जारी
पंजाब में भीषण हादसा: फतेहगढ़ साहिब में पलटी बस, छह श्रद्धालुओं की मौत... 25 घायल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।