वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी अलग रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। यह घटना वाशिंगटन, डीसी के एनांडेल स्थित उनके घर की बताई जा रही है। इस घटना की सूचना उनके बेटे ने 911 पर कॉल करके दी।

पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
वाशिंगटन। स्टार समाचार वेब
वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी अलग रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। यह घटना वाशिंगटन, डीसी के एनांडेल स्थित उनके घर की बताई जा रही है। फेयरफैक्स काउंटी पुलिस प्रमुख केविन डेविस ने बताया कि 47 साल के जस्टिन फेयरफैक्स और उनकी 49 साल की पत्नी डॉ. सेरिना फेयरफैक्स का शव उनके घर से बरामद किया गया। जांच के अनुसार, फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी को घर के बेसमेंट में गोली मारी और फिर ऊपर जाकर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना की सूचना उनके बेटे ने 911 पर कॉल करके दी।
एक ही घर में अलग रहे थे दोनों
यह दंपती पिछले दो सालों से अलग रह रहे थे। हालांकि दोनों अपने दो बच्चों के साथ उसी घर में थे। घटना के समय बच्चे भी घर में मौजूद थे, जिससे इस हादसे का मानसिक प्रभाव और गंभीर माना जा रहा है। कोर्ट के दस्तावेजों से पता चलता है कि दंपती के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति थी।
पी रहे थे अत्याधिक शराब
हाल ही में एक जज ने जस्टिन फेयरफैक्स को अप्रैल के अंत तक घर खाली करने का आदेश दिया था। जज ने अपने आदेश में उनके अकेलेपन, अत्यधिक शराब सेवन और पारिवारिक दूरी को गंभीर चिंता का विषय बताया था, जो उनकी बिगड़ती मानसिक स्थिति की ओर इशारा करता है।
2019 में लगे यौन उत्पीड़न के आरोप
फेयरफैक्स पिछले कुछ समय से गहरे अवसाद में थे। 2019 में उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों ने उनके राजनीतिक करियर को बड़ा झटका दिया था। हालांकि उन्होंने इन आरोपों को आपसी सहमति वाला संबंध बताया था, लेकिन विवाद के बाद उन्हें राजनीतिक और पेशेवर जीवन में भारी नुकसान उठाना पड़ा। 2021 में गवर्नर पद के लिए उनकी दावेदारी भी असफल रही।
टैक्स बकाया का भी चल रहा था केस
कोर्ट रिकॉर्ड में यह भी सामने आया है कि फेयरफैक्स आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे और उनके ऊपर टैक्स बकाया का मामला भी चल रहा था। उनकी पत्नी ने तलाक की प्रक्रिया के दौरान उनके अत्यधिक शराब सेवन और घर में अव्यवस्थित जीवनशैली का भी जिक्र किया था। पुलिस के अनुसार, इससे पहले जनवरी में भी घरेलू विवाद को लेकर शिकायत मिली थी, लेकिन जांच में आरोप सही नहीं पाए गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 20 साल पुराने 2 किलोमीटर लंबे टनल नेटवर्क को 1100 टन विस्फोटक से तबाह किया। पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया वीडियो।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने देश के बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार, क्षतिग्रस्त ढांचा दोबारा खड़ा करने में 4.52 लाख करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा, जो नेपाल की कुल जीडीपी (4.32 लाख करोड़) से भी अधिक है।
'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।
अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला। मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की दे सकते हैं जवाब।
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने और इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है।
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।