अमेरिका और ईरान के बीच छह हफ्तों के संघर्ष के बाद हुए युद्ध विराम ने जहां तनाव कम किया। वहीं अमेरिका में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप पर विपक्ष का दबाव बढ़ गया है और 85 से ज्यादा डेमोक्रेट सांसद उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका और ईरान के बीच छह हफ्तों के संघर्ष के बाद हुए युद्ध विराम ने जहां तनाव कम किया। वहीं अमेरिका में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप पर विपक्ष का दबाव बढ़ गया है और 85 से ज्यादा डेमोक्रेट सांसद उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच एक माह दस दिन से जारी जंग के बाद आखिरकार दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया।
पाक का प्रस्ताव ईरान ने स्वीकारा
सीजफायर से पहले ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित रास्ता नहीं मिला तो वह उसकी पूरी सभ्यता खत्म कर देंगे। उन्होंने अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की भी धमकी दी थी। यह डील पाकिस्तान की मध्यस्थता और आखिरी समय में चीन के दखल के बाद संभव हो पाई। पाकिस्तान ने 2 हफ्ते के सीजफायर का प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने स्वीकार कर लिया।
10 अप्रैल को औपचारिक बातचीत
समझौते के तहत अमेरिका और इजराइल अपने हमले रोकेंगे। ईरान भी हमले बंद करेगा। इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल, गैस और अन्य जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना की मदद से सुनिश्चित की जाएगी। यह सीजफायर लेबनान समेत अन्य क्षेत्रों पर भी लागू होगा। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच 10 अप्रैल को औपचारिक बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुरू होगी।
ईरान की शर्तों पर हुआ समझौता
ट्रम्प ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को 10 पाइंट का प्लान भेजा है। उन्होंने कहा कि इस पर आगे बातचीत की जा सकती है। वहीं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने दावा किया है कि अमेरिका ने उसका 10 पॉइंट प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। काउंसिल के मुताबिक यह समझौता ईरान की शर्तों पर हुआ है और इसे देश की जीत बताया है।

'बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स' की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जानिए भारत की सैन्य ताकत, प्लूटोनियम उत्पादन और परमाणु क्षमता से जुड़ी सभी खास बातें।
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर खुद को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाया है। माल्या ने एक्स पर कहा-मैं भारत लौटने से भाग नहीं रहा हूं। मुझे भगोड़ा कहने वालों को समझना चाहिए कि मैं 1992 से यूके यानी ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं।
सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वेतन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सरकार के प्रमुख बन जाएंगे।
अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर किया मिसाइल और ड्रोन हमला। मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान और तुर्की दे सकते हैं जवाब।
पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने अब एक साथ दर्जनों ड्रोन उड़ाने और बड़े ड्रोन हमले की साजिश रचनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में कई जगहों पर इन संगठनों से जुड़े आतंकियों को एक साथ दर्जनों ड्रोन चलाने और इनके जरिये निगरानी और हमले की दो महीने तक ट्रेनिंग दी गई है।
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नेपाल आपदा के 10-11 दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बेट्रावती में मलबे में दबी 60 साल की महिला और अपर त्रिशूली-1 परियोजना क्षेत्र से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बचाया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह